धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में अवधूत अरुण गिरी “एनवायरमेंट बाबा” बोले, वे धर्म के लिए अच्छा काम कर रहे, विपक्ष को दी ये सलाह

महाकुंभ में गंगा का जल प्रदूषित होने के सवाल पर एनवायरमेंट बाबा  अवधूत बाबा अरुण गिरी महाराज ने कहा मैं ऐसा नहीं मानता मैं तो दिसंबर से वहां से अभी भी आया हूँ मैंने वही जल पिया है मैं क्या आपको बीमार दिख रहा हूँ, ये आस्था की बात है हमें वैसा कुछ नहीं लगा।
Avdhoot Arun Giri Environment Baba

Avdhoot Arun Giri “Environment Baba” in support of Dhirendra Shastri : मध्य प्रदेश के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक द्वारा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लिए अमर्यादित टिप्पणी किये जाने उन्हें उचक्का कहने से संत समाज नाराज है,आवाहन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधूत बाबा अरुण गिरी महाराज  “एनवायरमेंट बाबा” ने विपक्ष को सलाह दी है कि वे धर्म की बुराई से बचें, धर्म के साथ रहें तभी वो  स्थापित हो सकते हैं।

सनातन के प्रचार प्रसार और पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित अध्यात्मिक संत आवाहन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधूत बाबा अरुण गिरी महाराज  “एनवायरमेंट बाबा” ने मीडिया से बात करते हुए महाकुंभ के दौरान गंगा के पानी को दूषित कहने वालों को सिरे से ख़ारिज कर दिया, उन्होंने कांग्रेस नेता मुकेश नायक द्वारा धीरेंद्र शास्त्री के लिए की गई अमर्यादित टिप्पणी पर नाराजगी जताई है।

धीरेंद्र शास्त्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग अनुचित 

एनवायरमेंट बाबा ने कहा धीरेंद्र शास्त्री सनातन धर्म के लिए अच्छा काम कर रहे हैं विपक्ष को उनके लिए ऐसे शब्द नहीं बोलना चाहिए कांग्रेस नेता को उनके लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए उन्होंने कहा कांग्रेस के की राष्ट्रीय नेता मेरे अच्छे परिचित हैं वे भी धीरेंद्र शास्त्री का सम्मान करते है।

BJP को 50 साल तक कोई हराने वाला नहीं 

उन्होंने कहा सभी दलों में 80 प्रतिशत नेता धार्मिक हैं वे धर्म के साथ हैं इसलिए नेताओं को वाकयुद्द से बचना चाहिए स्वयं के स्वार्थ के लिए अपशब्द नहं बोलने चाहिए, उन्होंने विपक्ष को सलाह देते हुए कहा कि यदि उसे स्थापित होना है तो धर्म की बुराई करने से बचना चाहिए वर्ना 50 साल तक भाजपा को हरा नहीं सकता।

कांग्रेस भी धर्म की प्रचार करे किसने रोका है 

एक सवाल के जवाब में एनवायरमेंट बाबा ने कहा कि यदि कांग्रेस को लगता है कि धर्म की बात करने वालों के पास जाने से उनका वोट बैंक बढ़ता है तो वो क्यों धर्म की बुराई करते हैं वे भी धर्म का प्रचार करें किसने रोका है, प्रधानमंत्री मोदी धार्मिक व्यक्ति हैं ये उनके आचरण से दिखता है इसलिए देश की जनता उनके साथ है।

गंगा का जल प्रदूषित होने के आरोपों को किया ख़ारिज 

महाकुंभ में गंगा का जल प्रदूषित होने के सवाल पर एनवायरमेंट बाबा  अवधूत बाबा अरुण गिरी महाराज ने कहा मैं ऐसा नहीं मानता मैं तो दिसंबर से वहां से अभी भी आया हूँ मैंने वही जल पिया है मैं क्या आपको बीमार दिख रहा हूँ, ये आस्था की बात है हमें वैसा कुछ नहीं लगा जिन्हें आस्था नहीं है उन्हें अमृत भी विष लगेगा, रिपोर्ट के सवाल पर उन्होंने कहा मैं विज्ञान से ज्यादा भरोसा अध्यात्म पर करता हूँ अध्यात्म में विष भी अमृत हो जाता है इसलिए गंगा का जल प्रदूषित होने की बात हमारे हिसाब से सही नहीं है ।

[dgv_vimeo_video id=”1058568714″]

[dgv_vimeo_video id=”1058568979″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews