
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रचार में आगामी 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बालाघाट आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके लिए मैदान में मंच तैयार होने लगा है।
10 साल में दूसरी बार बालाघाट आएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपा अध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने बताया कि पीएम मोदी 9 अप्रैल को बालाघाट आ रहे है। जहां भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में जनसमुदाय मौजूद रहेगा। गौरतलब है कि पीएम मोदी 10 साल में दूसरी बार बालाघाट पहुंचेगे। इससे पूर्व उन्होंने साल 2014 लोकसभा चुनाव में यहां आए थे। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक पीएम के आगमन से पहले ही सुरक्षा को लेकर एसपीजी और एयरफोर्स के जवान बालाघाट पहुंच गए हैं। इस दौरान वे सुरक्षा को लेकर अपनी तैयारी भी शुरू कर दिए हैं।
पीएम की सुरक्षा को लेकर किए जाएंगे कड़े इंतजाम
शनिवार को एयरफोर्स का एयरोप्लेन भी बालाघाट शहर में राउंड लगाता नजर आया। बताया जाता है कि अगले एक-दो दिनों में प्रधानमंत्री की सुरक्षा का पूरा अमला, बालाघाट पहुंचेगा। बालाघाट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम आसमान से लेकर जमीन तक किए जाएंगे। चूंकि जिला नक्सल प्रभावित होने और हाल में ही बालाघाट पुलिस द्वारा दो नक्सलियों को मार गिराने की घटना के बाद, वीवीआईपी के दौरे को लेकर ना केवल प्रधानमंत्री का सुरक्षा अमला, बल्कि बालाघाट पुलिस भी गंभीर दिखाई दे रही है। सूत्रों की मानें तो बड़ी संख्या में सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स को तैनात किया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”931514343″]
बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट
