
Balaghat News : भाजपा संगठन के लोकसभा चुनाव प्रभारी और प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 22 फरवरी को एकदिवसीय प्रवास पर बालाघाट पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपेक्षित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें चुनाव में जुट जाने की बात कही। इस दौरान क्लस्टर प्रभारी कविता पाटीदार भी मौजूद थी।
भाजपा की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यसमिति पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की है कि वह 100 दिन पार्टी के लिए देश, ताकि मोदी के नेतृत्व में देश, जिस गति से विकास कर रहा है, वह विकास की गति बाधित ना हो। आगामी 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को पूरे पोलिंग बूथ में देखा और सुना जाए, जहाँ भाजपा कार्यकर्ता, जनता से चुनाव व्यवस्था पर बात करें।
बैठक में कार्यकर्ताओं से की चर्चा
उन्होंने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत क्या काम करना है, इसके क्रियान्वयन को लेकर बारिकी से कार्यकर्ताओं से चर्चा की और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने कहा गया। मंत्री विजयवर्गीय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के केन्द्र से एक रूपए भेजने पर 15 पैसा हितग्राही तक पहुंचने का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस की नीति और नियत खराब है, जबकि आज पूरा पैसा हितग्राहियों के खाते में पहुंचता है, क्योंकि हमारी नीति और नियत अच्छी है।
[dgv_vimeo_video id=”915602174″]
[dgv_vimeo_video id=”915601842″]
[dgv_vimeo_video id=”915601978″]
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जातीय जनगणना को लेकर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि ऐसे लोग समाज को बांटने की बात कर रहे है। जातीय जनगणना से समाज बंटेगा। हमें महिला, युवा, किसान और गरीब के लिए काम करना है, यही हमारी जाति है, गरीब कल्याण की योजनाओं को गरीब तक पहुंचाए, यही हमारा प्रयास है। यही नहीं बल्कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर भी उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कहां निकल रही है, वह हमारे लिए फायदेमंद नेता है। एक बार फिर उन्होंने कमलनाथ के लिए भाजपा के दरवाजे बंद होने की बात बड़ी दमदारी से कही।
[dgv_vimeo_video id=”915601268″]
[dgv_vimeo_video id=”915601493″]
[dgv_vimeo_video id=”915601628″]
जलावर्द्धन योजना की जांच करने भोपाल से आएंगे अधिकारी
बालाघाट नगरपालिका की जलावर्द्धन योजना पर किए गए सवाल के जवाब में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि भोपाल से वरिष्ठ अधिकारी को जांच के निर्देश दिए है, जो जांच कर रिपोर्ट हमें देंगे। किसानों की धान के 31 सौ रूपए में खरीदने के भाजपा के चुनावी संकल्प को लेकर कहा कि संकल्प पत्र पांच साल का होता है, चुनाव के बाद अभी बजट नहीं आया है, बजट में इसका प्रावधान करना पड़ेगा।
बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”915601070″]
[dgv_vimeo_video id=”915600321″]
