
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस के कई नेता आए दिन बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इसी सिलसिले में सोमवार, 8 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री और वर्तमान प्रदेश मंत्री प्रह्रलाद पटेल की मौजूदगी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा लिल्हारे, जिला पंचायत सदस्य स्मिता टेकाम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदय सिहं नगपुरे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश मंत्री पटेल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला।
देश में डराकर और अपमानित कर राजनीति नहीं हो सकती
बालाघाट में प्रदेश मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कांग्रेस और राहुल गांदी पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भी बिना विचार और अमर्यादित भाषा के साथ भारत के लोकतंत्र में चलेगा वो खत्म हो जाएगा। इसका श्रेष्ठ उदाहरण आपातकाल है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस देश में डराकर और अपमानित करके राजनीति नहीं हो सकती है, जिसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समझ लेना चाहिए।
10 सालों में सरकार के कृषि मंत्री पर नहीं लगा कोई आरोप
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की आदिवासी जिले में चुनाव प्रचार को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि ऐसे लोगों पर कोई भरोसा नहीं करेगा, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी जी ने गरीब कल्याण के नाम से जो दिया है, वह अभूतपूर्व है। साथ ही कहा कि आजादी के 75 साल में यह 10 साल ऐसे हैं, जहां सरकार के कृषि मंत्री पर कोई आरोप नहीं लगे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह बात राहुल गांधी को समझ में आ रही होगी। लेकिन बेचारे कुछ कह नहीं सकते हैं, क्योंकि पुरखों के नाम बड़े भ्रष्टाचार में है।
[dgv_vimeo_video id=”932083547″]
[dgv_vimeo_video id=”932083767″]
बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट
