बड़वानी: किल कोरोना-4 अभियान के तहत गांवो के साथ शहरो में भी किया जा रहा सर्वे

बड़वानी

बड़वानी, हेमंत नागझिरिया। बड़वानी (barwani) जिले में भी किल कोरोना – 4 अभियान (kill-corona 4 campaign) चलाया जा रहा है। इसके तहत गावों के साथ – साथ शहरो में भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिससे हर गांव, वार्ड में लक्षण युक्त व्यक्तियों की पहचान कर उनका सैंपल व आवश्यक स्वास्थ्य सेवायें देकर जिले को कोरोना मुक्त (corona free) किया जा सके।

यह भी पढ़ें… JUDA की हड़ताल अवैध घोषित, हाइकोर्ट ने दिए 24 घण्टे में काम पर लौटने के निर्देश

अभियान के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी घर-घर जाकर कोरोना का संक्रमण समाप्त करने के लिए पुनः कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की कार्यवाही की जा रही है। ऐसे ग्राम या वार्ड जहां एक से अधिक केस हैं, वहां पुनः डोर-टू-डोर सर्वे कराकर स्क्रीनिंग की जा रही है। ग्राम स्तर पर स्क्रीनिंग के लिए गठित प्राथमिक दल में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, ग्राम रोजगार सहायक के साथ दल में जन अभियान परिषद के प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं नगर पंचायत के लिए नगर पंचायत के मैदानी कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। वहीं शहरी क्षेत्र पर स्क्रीनिंग के लिये गठित दल में उषा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ – साथ अन्य विभागों के मैदानी अमले का सहयोग लिया जा रहा है।

बड़वानी

यह भी पढ़ें… मंदसौर : डेढ़ माह से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, ग्राम पंचायत का किया घेराव

जिसके कारण जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों के प्राप्त होने की दर घटकर 0.50 से भी नीचे चली गई है। इस दर को पूरी तरह से समाप्त करने के लिये रैण्डम आधार पर लोगों की सैम्पलिंग भी करवाई जा रही है। वहीं प्राथमिकता के साथ विभिन्न व्यवसाय करने वालों को कोरोना वैक्सीनेशन भी करवाया जा रहा है। जिससे जल्दी से जल्दी जिला कोरोना मुक्त हो सके।

बड़वानी

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews