बंद होने जा रही MP Tourism की ये खूबसूरत जगह, ये है वजह

mp tourism

MP Tourism : बात जब एमपी टूरिज्म की आती है तो लोग इसमें काफी ज्यादा रुचि दिखाते हैं। फिर चाहे वो घूमने की बात हो या फिर टूरिस्ट प्लेस के बारे में कुछ हो। उससे बारे में जानने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्सुक रहते हैं। दरअसल, इन दिनों एमपी टूरिज्म लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। दूर-दूर से लोग एमपी के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के साथ कई टूरिस्ट प्लेसेस पर घूमने के लिए आ रहे हैं।

ऐसे में अगर आप भी मध्यप्रदेश में हैं या फिर यहां आने का प्लान बना रहे हैं तो आपको एक ऐसी जगह के बारे में हम बताने जा रहे हैं जो बंद होने जा रही हैं। जी हां, माधव नेशनल पार्क के टूरिस्ट इस खबर को सुन थोड़े निराश हो जाएंगे। लेकिन बता दे, शिवपुरी में स्थित टूरिस्ट विलेज बंद होने जा रहा हैं। ऐसे में टूरिस्ट अब इस जगह पर नहीं जा सकेंगे। चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या हैं।

इसलिए बंद हो रहा MP Tourism का ये विलेज –

MP Tourism

बता दे, शिवपुरी में स्थित माधव नेशनल पार्क का टूरिस्ट विलेज बंद हो रहा है इसे एक साल बाद वापस से खोला जाएगा लेकिन एक साल तक यहां लोग नहीं जा सकेंगे। इस विलेज को नया रूप दिया जा रहा हैं। चूंकि इसमें फाइव स्टार होटलों जैसी सुविधाएं बढ़ाई जानी हैं इस वजह से इसका रिनोवेशन किया जा रहा है। रिनोवेशन के बाद माधव नेशनल पार्क के टूरिस्टों को खासी सहूलियतें मिल जाएगी।

माधव नेशनल पार्क शिवपुरी से 3 किलोमीटर की दूरी पर हैं। आपको इस विलेज के आसपास कई सारी जगह घूमने के लिए मिल जाएगी। आप अगर यहां आए हुए है तो आसपास की इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं। आपको भदैया कुंड, चांद पाठा झील, बाणगंगा, छत्री के साथ यहां आसपास कई जगह घूमने के लिए मिल जाती हैं। लेकिन यहां घूमने आए पर्यटक सबसे ज्यादा टूरिस्ट विलेज में ही रुकना पसंद करते थे।

हालांकि अभी इस विलेज के स्टाफ को दूसरे होटल में शिफ्ट किया जाएगा जहां वह टूरिस्ट को सर्विस दे सकेंगे। वहीं टूरिस्ट विलेज को रिनोवेट कर उसमें 11 कमरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी ताकि ज्यादा संख्या में आए पर्यटकों को निराश ना होना पड़े। अभी टूरिस्ट विलेज में मैनेजर सहित कुल 32 लोगों का स्टाफ है। सभी को एमपी टूरिज्म के दूसरे होटलों में शिफ्ट किया जाएगा। ऐसे में जल्द ही हेड ऑफिस से लिस्ट आने की संभावना है। होटल को नया स्वरूप देने में लगभग एक साल का समय लग जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews