Betul News: लोकायुक्त पुलिस दल का प्राइमरी शिक्षक के घर छापा, आय से अधिक संपत्ति होने का संदेह

mp-government-Plans-on-anvil-to-make-Lokayukta-toothless

बैतूल, डेस्क रिपोर्ट। लोकायुक्त (lokayukt) पुलिस दल की कार्यवाही काफी समय से जारी है। अब खबर है कि लोकायुक्त पुलिस दल ने अजाक विभाग (ajak department) के प्राइमरी स्कूल के शिक्षक (primary teacher) पर छापेमार कार्यवाही की। शिक्षक के बगडोना और भोपाल (bhopal) स्थित निवास पर आज सुबह ही लोकायुक्त पुलिस दल ने छापे मारे। ये छापामार (raid)  कार्यवाही आय से अधिक संपत्ति होने के संदेह में की गई थी।

शिक्षक पंकज श्रीवास्तव बगडोना इलाके के निवासी हैं। इनके दो मकानों में से एक मकान बगडोना में है वहीं दूसरे भोपाल में है। आज सुबह करीब 7:30 बजे लोकायुक्त की टीमों ने शिक्षक के बगडोना और भोपाल दोनों ही मकानों में एक साथ छापेमार कार्यवाही की। भोपाल स्थित शिक्षक के मकान में किराएदार रहते हैं जबकि बगडोना में वो स्वयं अपने परिवार के साथ रहते हैं। खबर है कि पंकज श्रीवास्त यूं तो प्राइमरी स्कूल शिक्षक है परंतु उनके पास करोड़ों में संपत्ति है। इसी सिलसिले में लोकायुक्त ने शिक्षक पंकज के घर छापेमार कार्यवाही की।

यह भी पढ़ें… शिवराज के मंत्री का बड़ा बयान- नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा कर रहे दिग्विजय और कमलनाथ

हालांकि, सूत्रों के मुताबिक शिक्षक पंकज श्रीवास्तव के पिता डब्ल्यूसीएल कंपनी में सर्वेयर पद पर कार्यरत थे और रिटायरमेंट के पश्चात उन्हें भारी रकम दी गयी थी। इसके साथ ही जितने भी स्थानों पर उन्होंने जमीन खरीदी थी उन सभी जमीनों को कोयला कम्पनी ने कोयला उत्खनन के लिए लिया था इसी के चलते उन्हें भारी रकम भी दी गयी थी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews