Betul News: लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने सिखाया ऐसा सबक, थाने में दिखाई फिल्म

betul

बैतूल, वाजिद खान। मध्य प्रदेश (madhya pradesh) के बैतूल (betul) में लॉकडाउन (lockdown) का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाने के लिए पुलिस (police) ने एक अनूठा नवाचार किया है । पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को कोरोना जागरूकता (corona awareness) के लिए बनी एनिमेशन फिल्म (animation film) दिखाई ।

बैतूल के गंज थाने के सामने सड़क पर खड़े पुलिसकर्मियों ने बेवजह घूम रहे लोगों को रोककर थाना परिसर में रखी कुर्सियों पर बैठाया और यहां पर लगे प्रोजेक्टर पर उन्हें कोरोना जागरूकता पर बनी एनिमेशन फिल्म दिखाई गई ।

कुछ घंटे के लिए दी गई इस सजा में उन्हें कोरोना से बचने के उपाय बताए गए और कोरोना कितना खतरनाक है यह भी दिखाया गया । लोग भी इस सबक से सीख ले कर गए। उन सबने लॉकडाउन के दौरान बेवजह घर से नहीं निकलने का प्रण लिया।

betul

यह भी पढ़ें… चोरों ने चालाकी से युवक से बदला ATM Card, करीब 7 हजार की लगाई चपत

दरअसल बैतूल महाराष्ट्र की सीमा से लगा हुआ है यही कारण है कि यहां कोरोना के मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है पिछले 24 घंटे में जहां 63 कोरोना पॉजिटिव आये तो कुल पॉजिटिव की संख्या 4965 पर पहुंच गई है । कोरोना से अभी तक 83 मरीजों की मौत हो चुकी है । कोरोना के मामले में बैतूल प्रदेश में 9वें स्थान पर है ।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews