Betul News : 6 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, भोपाल के रहने वाले है आरोपी

Betul News : 6 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, भोपाल के रहने वाले है आरोपी

बैतूल, डेस्क रिपोर्ट। बैतूल (Betul) में जीआरपी पुलिस (GRP Police) ने गांजे (hemp) की तस्करी करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 6 किलो गांजा बरामद किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें…उम्र में 17 साल बड़ा था पति, लोगों के सामने आती थी शर्म, तो पत्नी के गला दबाकर कर दी हत्या !

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से पकड़ा था। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम गोपाल निवासी मोहम्मद फैज अहमद बताया। वहीं आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बैतूल में छुप कर बैठे 3 अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया।

जीआरपी थाना प्रभारी प्रमोद पाटिल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी कि कुछ युवक स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन में गांजे की तस्करी करने हेतु जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने ट्रेन की छानबीन की तो युवक ट्रेन से उतरकर भागने लगा जिसे पुलिस ने माचना नदी के पास धर दबोचा। वहीं जब पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई तो उसके बैग में से 6 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी बाद उसने अपने साथियों का भी नाम बता दिया। पुलिस ने आगे बताया कि सभी आरोपी भोपाल के रहने वाले हैं जो विशाखापट्टनम से गांजा लेकर दक्षिण की ओर उसकी तस्करी करने के लिए जा रहे थे।

https://vimeo.com/619906708

यह भी पढ़ें… Betul News : 6 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, भोपाल के रहने वाले है आरोपी

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews