मतदाता सूची से नाम कटने पर नाराज बुजुर्ग ने सरपंच की पिटाई, मामला दर्ज

betul

Betul News : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार अपने चरम पर है, ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बीच बैतूल जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ एक बुजुर्ग को मतदाता सूची में परिवार का नाम कटना इतना नागवार गुजरा कि उसने सरपंच को पीट दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, अब यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि यह पूरा मामला भैंसदेही के खोमई गांव का है, जहाँ सरपंच मंगेश सरयाम अपने साथियों के साथ गांव के आदिवासी बालक छात्रावास के पास बैठा हुआ था। उसी समय वहां पहुंचे जय सिंह परते ने उससे गाली गलौच शुरू कर दी। क्योंकि बुजुर्ग के परिवार के किसी सदस्य का वोटर लिस्ट से नाम कट गया था। जब सरपंच ने गाली-गलौज का विरोध जताया तो जय सिंह ने पिटाई कर दी।

जान से मरने की दी धमकी

सरपंच ने अपनी एफआईआर में दर्ज कराया है कि आज सुबह वह आदिवासी बालक छात्रावास के पास सुरज सेलुकर के साथ बैठा था। तभी गांव का जयसिंह आया और मुझे से कहा की वोटर लिस्ट से मेरे परिवार का नाम क्यों काट दिया। इसी बात को लेकर मुझे से गली गलौज करने लगा। मैने मना किया तो जयसिंह ने मुझे पीट दिया। जिससे मेरे सिर गर्दन में दर्द हो रहा है। झगड़े की आवाज सुनकर बीच बचाव के लिये कोटवार रमेश खाडे और सुरज सेलुकर आये। जिन्होंने बीच बचाव किया। बाद में वह जाते जाते बोल रहा था अगर रिपोर्ट की तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा।

बता दें कि गांव का सरपंच कांग्रेस समर्थित है। जबकि पिटाई करने वाला जयसिंह भाजपा का कार्यकर्ता है। उसे लगता है कि उसका नाम जानबूझकर वोटर लिस्ट से कटवा दिया गया है। भैंसदेही पुलिस ने इस मामले में धारा 294,323,506 IPC का मामला दर्ज किया है।
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”883998151″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews