
Betul News : सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को मार गिराने की धमकी देने वाले भीम सेना के नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे बैतूल की सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 20 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि भीम सेना के प्रदेश प्रभारी पकंज अतुलकर ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एससी-एसटी तबके के लिए आरक्षण को लेकर दिए फैसले का विरोध जताते हुए पोस्ट की थी। इस पोस्ट पर 27 लोगों ने कमेंट किए हैं, जबकि 83 लोगों ने इसे फॉरवर्ड और 68 ने लाइक किया था। जिसके बाद उनके खिलाफ बैतूल गंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
सोशल मीडिया पर लिखा था-समाज के लिए लड़ते रहे पकंज ने सोशल मीडिया पर लिखा था-गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के परिप्रेक्ष्य में हमारे महान क्रांतिकारियों ने जिस प्रकार अंग्रेजों और अंग्रेजों के गुलामों को बंदूक, फरसे और अन्य हथियारों से मारा था, उसी प्रकार मैं पंकज अतुलकर भी आह्वान करता हूं कि मुझे मौका मिला तो सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश धनंजय यशवंत चंद्रचूड़, जिसने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को गुलाम बनाने का फैसला सुनाया है और संविधान का भी उल्लंघन किया है। ऐसे कुटिल मानसिकता वाले सामंतवादी धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ को मार गिराऊंगा, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को कीड़े-मकोड़े के जीवन का सामना न करना पड़े। आप सभी से अपील है कि समाज के लिए लड़ते रहें।
[dgv_vimeo_video id=”995473233″]
पंकज अतुलकर का कहना है कि जब हम गुलाम भारत में रहते थे तो हमारे कुछ पूर्वज क्रांतिकारी थे और उन्हें उन्होंने हमें आजादी दिलाई चीफ जस्टिस ने जो फैसला सुनाया है एससी-एसटी वर्ग के खिलाफ में इसको लेकर हम गुलामी महसूस कर रहे हैं हमें लग रहा है कि कहीं ना कहीं हमें गुलाम बनाया जा सकता है इसी को लेकर मैने अपने क्रांतिकारी पूर्वजों का अनुसरण करते हुए यह फेसबुक पोस्ट किया है।
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”995472947″]
