Betul News : फीस वापसी पर गुस्साए छात्रों ने मारुति नर्सिंग कॉलेज में की तोड़फोड़, पुलिस ने कराया मामला शांत

betul news

Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहाँ कोतवाली थाना क्षेत्र के मारुति नर्सिंग कॉलेज में छात्रों ने फीस वापस लेने से इनकार कर जमकर हंगामा किया। साथ ही कॉलेज में तोड़फोड़ कर दी। इस बात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। छात्रों का आरोप है कि उन्हें आज कॉलेज बुलाया गया था। इसके बाद उन्हें कॉलेज के अंदर घुसने नहीं दिया गया। कॉलेज प्रबंधन का कहना था कि कॉलेज की मान्यता नहीं है, इसलिए दरवाजे नहीं खोल सकते और छात्रों को कॉलेज प्रबंधन ने उनकी फीस वापस देने को लेकर बुलाया गया था। जहां छात्रों ने फीस लेने से इनकार कर दिया। उसके बाद हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते छात्रों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवा दिया है।

क्या है पूरा मामला

इस पूरे मामले को लेकर कॉलेज के छात्रों का कहना है कि आज सोमवार सभी स्टूडेंट को स्टाफ द्वारा कॉलेज बुलवाया गया था जब बच्चे कॉलेज पहुंचे तो कॉलेज के गेट बंद कर दिए गए थे। जब बच्चों ने गेट बंद करने को लेकर सवाल किया। तो कॉलेज के स्टाफ का कहना था कि हमें ऊपर से आदेश नहीं है। इसके बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कॉलेज प्रबंधन ने सभी छात्रों की फीस वापस देने के लिए बुलाया था। परंतु कोई भी छात्र फीस वापस लेना नहीं चाह रहा है छात्रों की मांग थी कि वह एडमिशन वापस लेना नहीं चाहते हैं। वह चाहते हैं कि उनका एडमिशन दूसरे कॉलेज में कॉलेज प्रबंधन द्वारा कराया जाए। क्योंकि कॉलेज प्रबंधन ने उनका भविष्य खराब किया है।

betul news betul news

कॉलेज स्टाफ ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों को कॉलेज बुलवाया गया था। फीस वापस देने के लिए जहां पर सभी छात्र हाइपर हो गए , तोड़फोड़ करने लगे जब कुछ ज्यादा ही तोड़फोड़ होने लगी तो हम लोगों ने अंदर से गेट लगा दिया। इसके पहले भी छात्रों ने कॉलेज में तोड़फोड़ की है। इसको देखते हुए हमने अंदर से गेट लगा दिया था। कॉलेज के जितने भी रूम में कांच लगे हुए थे। वह सब कांच तोड़ दिए गए। तोड़फोड़ करते समय स्टाफ के कुछ लोगों को मामूली चोटे भी आई है। छात्रों ने कॉलेज को चारों तरफ से घेर लिया था। उसके बाद चारों तरफ से पत्थर की बरसात कर दी।

[dgv_vimeo_video id=”924597064″]

एसडीओपी शालिनी परस्ते ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में ये मारुति नर्सिंग इंस्टीट्यूट है। वहां पर जानकारी मिली थी कि कुछ छात्रों द्वारा इंस्टिट्यूट में तोड़फोड़ की जा रही है। मौके पर पहुंच कर सबको समझाया गया। अभी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन अनुसार और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”924597254″]

[dgv_vimeo_video id=”924597437″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews