नकली सोना बेच ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं पुलिस इन आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
betul news

Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में नकली सोना बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 1.5 किलो नकली सोने का हार बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

एसडीओपी बैतूल शालिनी परस्ते ने बताया कि 8 जनवरी को फरियादी रामदास उईके निवासी वन ग्राम बीजादेही ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ दिन पहले काकोडिया अस्पताल बैतूल में उसकी मुलाकात चुन्नीलाल सोलंकी निवासी गांधी नगर भोपाल से हुई थी। चुन्नीलाल ने बताया कि जबलपुर में खुदाई के दौरान उसे 1.5 किलो का सोने का हार मिला है जिसे वह बेचने का इच्छुक है। चुन्नीलाल ने हार को सस्ते में बेचने की पेशकश की और 10 लाख रुपये का सौदा तय हुआ।

पूछताछ में जुटी पुलिस

एसडीओपी ने बताया कि पूछताछ में रामदास ने बताया कि उसने आरोपी से कहा कि उसके पास केवल 2 लाख रूपए हैं, जिस पर आरोपी चुन्नीलाल द्वारा कहा गया कि अभी 2 लाख रूपए दे दो बाकी पैसे बाद में दे देना। रामदास द्वारा आरोपी चुन्नीलाल को 10 हजार रुपये एडवांस दिए और 8 जनवरी को काकोडिया अस्पताल के पास सौदा करने को कहा।

betul news

1.5 किलो नकली सोना जब्त

शाम को रामदास अपने दोस्त के साथ मौके पर पहुंचा, जहां चुन्नीलाल अपने साथी देबू बघेल और कंकू बाई के साथ पहुंचा। चुन्नीलाल ने रामदास को हार सौंपा, लेकिन रामदास को हार नकली लगा। रामदास द्वारा स्वयं को ठगे जाने की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। थाना कोतवाली पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.5 किलो नकली सोने का हार बरामद किया। पुलिस इन आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1045324015″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews