सराफा व्यापारी का अपहरण कर मांगे 10 लाख, पुलिस ने 6 घंटे में चंगुल से छुड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों से घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की कार (MH 29 AD 1295), 4 मोबाइल फोन और फिरौती के 65,000 रुपये बैंक खाते को फ्रीज कर जप्त किए गए।
betul police

Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के गंज थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है, जहाँ सर्राफा व्यापारी के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कल (मंगलवार) रामनगर से अपहरणकर्ता व्यापारी को जबरन अपनी कार में बैठाकर ले गए और फिरौती के रूप में 10 लाख रुपए मांग करने लगे। पुलिस ने 6 घंटे के अंदर अपहरणकर्ताओं के चुंगल से व्यापारी को छुड़ाया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी निश्चल झरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अक्टूबर 2024 (मंगलवार) को रात्रि करीब 9 बजे रोशनी सोनी पति कृष्णा सोनी निवासी रामनगर बैतूल थाना गंज में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति कृष्णा सोनी जो श्री देवी ज्वेलर्स दुर्गा चौक रामनगर में सोना-चांदी की दुकान चलाते हैं, उनको चार अज्ञात व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया है। चारों आरोपी एक सफेद रंग की कार में दुकान पर आए थे और सोना गिरवी रखने के बहाने उन्हें जबरन कृष्णा सोनी को कार में बैठाकर ले गए। अपहरणकर्ताओं ने कृष्णा सोनी के मोबाइल से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी की है।

पत्नी ने अपहरणकर्ताओं को पैसे किए ट्रांसफर

व्यापारी की पत्नी रोशनी सोनी ने तुरंत अपने पास के दुकानदार के फोन से 15,000 रुपये और रिश्तेदार के मोबाइल से 50,000 रुपये फोन पे के माध्यम से अपहरणकर्ताओं के खाते में ट्रांसफर दिए, लेकिन उसके बावजूद भी उसके पति को नहीं छोड़ा गया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गंज में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चार आरोपी गिरफ्तार

इस गंभीर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल झारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, और एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में तुरंत एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सायबर सेल की सहायता से तत्परता दिखाते हुए अपहृत व्यापारी कृष्णा सोनी को नागपुर, महाराष्ट्र से सकुशल रेस्क्यू किया और चारों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की कार (MH 29 AD 1295), 4 मोबाइल फोन और फिरौती के 65,000 रुपये बैंक खाते को फ्रीज कर जप्त किए गए।

kidnapper

अपहरणकर्ताओं ने फिरौती में मांगे थे 10 लाख रुपये

आरोपी मंजेद खान और पीड़ित कृष्णा सोनी पूर्व में चंद्रपुर, महाराष्ट्र में सोना-चांदी के जेवर बनाने का काम करते थे। ये पूर्व से एक दूसरे को जानते थे तथा आरोपियों को ये पता था कि कृष्णा बैतूल में व्यवसाय कर रहा है ।मंजेद खान ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कृष्णा सोनी का अपहरण किया व आरोपियों ने पीड़ित की पत्नी से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

यह है आरोपियों के नाम

पुलिस ने मंजेद पिता रियाजुद्दीन खान, जमीर पिता जबीरुल्लाह बेग, वरुण पिता पुरुषोत्तम बेट्टी, प्रतीक पिता श्रीनिवास नलल्ला सभी निवासी सिस्टर कॉलोनी थाना रामनगर जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर लिया है।
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1022515625″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews