चुनाव ड्यूटी पर आए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्मचारी की मौत

betul

MP Election 2023 : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। विधानसभा चुनाव में कई अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में बैतूल से एक बड़ी खबर सामने आई है कि, जिले में विधानसभा चुनाव की ड्यूटी पर शाहपुर से मुलताईं आए एक कर्मचारी की तबियत अचानक खराब होने के बाद उपचार के दौरान सरकारी अस्पताल में मौत हो गई।

यह है पूरा मामला

मिली जानकारी अनुसार नगर की कन्या शाला बूथ क्रमांक 123 पर पी 3 के पद पर तैनात शाहपुर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में चौकीदार के पद पर पदस्थ भीमराव पिता भोजु उम्र 55 वर्ष के सीने में दर्द होने पर वे स्ट्रांग रूम के पास मतदान दलों के लिए सामग्री वितरण करने के लिए बनाए गए स्थल पर पहुंचे।

जहाँ से उनकी जगह दूसरे कर्मचारी को नियुक्त कर दिया गया था। जिन्हें कर्मचारियों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के दौरान भीमराव की मौत हो गई। कर्मचारी की मौत की खबर लगते ही सेक्टर अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उनके परिजनों को सूचना भेजी।

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews