
Bhind Crime News : भिंड जिले के गोहद में कल दिन दहाड़े गल्ला व्यापारी के साथ लूट करने वाले चार आरोपियों को आज पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। और पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी हुई लूटी गई रकम बरामद कर ली है। साथ ही बदमाशों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
यह है पूरा मामला
बता दें कि यह वही चार बदमाश हैं, जो बुधवार को गोहद में गल्ला व्यापारी से 14 लाख 48 हजार लूटकर भागे थे दरअसल बुधवार को गोहद में गल्ला मंडी के गेट के सामने से गल्ला व्यापारी राकेश सिंघल से स्कार्पियो सवार चार बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। बैग में साढ़े 14 लाख रुपये थे। बदमाश स्कार्पियो में सवार होकर भागे थे, लेकिन रास्ते में स्कॉर्पियो पंचर हो गई, जिसके बाद बदमाश रुपये का बैग लेकर सरसों के खेतों में घुस गए थे।
[dgv_vimeo_video id=”790787600″]
लूट के दिन से ही चल रही थी बदमाशों की तलाश
पुलिस बुधवार से ही बदमाशों की तलाश कर रही थी। बदमाशों की तलाश करते हुए पुलिस जब भारौली इलाके की मुसावली गांव के खेतों में पहुंची तो यहां बदमाशों से पुलिस का सामना हो गया, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस ने भी बदमाशों पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। दोनों तरफ से गोलियां चलना शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने घेराबंदी करके 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों से पिस्टल और कट्टे बरामद हुए हैं। इसके साथ ही व्यापारी से लूटी गई रकम भी बरामद हो गई है। फिलहाल पुलिस मौके पर है और कार्रवाई जारी है।
भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”790787779″]
