
Bhind News : भिंड जिले की लहार तहसील के एक गांव में सीमांकन करने गई राजस्व विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, पुरुषों के साथ महिलाओं ने टीम में मौजूद पटवारी सहित अन्य स्टाफ पर लाठी-डंडों, पत्थरों से हमला कर दिया जिससे पटवारी का सिर फट गया वहीं सीमांकन का आवेदन देने वाले ग्रामीण के भी चोटें आई, घटना की शिकायत पुलिस थाने में की गई है।
सीमांकन करने गई राजस्व विभाग की टीम को रोका
जानकारी के अनुसार लहार तहसील के अंतर्गत आने वाले केशवगढ़ गांव में रहने वाले मुकेश सिंह के आवेदन पर उनके खेत का सीमांकन करने के लिए राजस्व विभाग की टीम पहुंची थी जिसमें आरआई, पटवारी सहित अन्य कर्मचारी थे टीम के पहुँचते ही कुछ लोगों ने सीमांकन का विरोध शुरू कर दिया, टीम ने समझाया कि अभी केवल सर्वे नंबर की नपाई करेंगे जब सीमांकन हो और आपको आपत्ति हो तो आवेदन दे देना।
ग्रामीणों ने पटवारी और अन्य स्टाफ पर हमला किया , सिर फोड़ा
लेकिन सीमांकन का विरोध कर रहे लोगों को राजस्व टीम की बात समझ में नहीं आई और विवाद शुरू हो गया, इसी विरोध के बीच वहां धक्का मुक्की शुरू हो गई और फिर महिलाओं ने और बुजुर्गों ने लाठी डंडे लेकर हमला शुरू कर दिया, वहां मौजूद उनके परिवार के अन्य लोगों ने ईट पत्थेर फेंकना शुरू कर दिए, हमले में हल्का पटवारी राजकुमार सिंह तोमर का सिर फट गया उनके सिर से खून बहने लगा।
घायल पटवारी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई
वहीं आवेदक मुकेश सिंह और छोटे सिंह को भी चोटें आई, टीम ने मामले की जानकारी भिंड कलेक्टर संजीव सिंह को दी फिर लहार थाने पहुंच कर घटना की शिकायत दर्ज कराई, पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”990871148″]
[dgv_vimeo_video id=”990869671″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

