
भिंड,सचिन शर्मा। मध्यप्रदेश में आगामी पंचायत व नगर निकाय चुनाव को देखते हुए अवैध हथियारों के निर्माण, क्रय-विक्रय व तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए संदेहियों पर निगाह रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी रोकथाम के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है, भिण्ड पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान (Bhind Superintendent of Police Shailendra Singh Chauhan) ने अधिकारियों को प्रभावी कारवाई करने के लिए निर्देशित किया। बरासों थाना पुलिस ने एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है, उसके कब्जे से 8 पिस्टल और पाँच कट्टे छह कारतूस बरामद किए गए हैं।
यह भी पढ़े…राशन कार्ड धारकों के लिए आई नई अपडेट, इन हितग्राहियों को मिलेगा फ्री राशन का लाभ, ऐसे करें अप्लाई
[dgv_vimeo_video id=”720657787″]
पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बरासों थाना प्रभारी सीपीएस चौहान को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक हथियार तस्कर कैरोरा तिराहे पर खड़ा है जिसके पास बड़ी मात्रा में अवैध हथियार हैं, मुखबिर के बताए स्थान पर बरासों थाना प्रभारी के द्वारा अपनी टीम के साथ पंहुचे तो एक व्यक्ति थैला लिए खड़ा था, जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पकड़कर जब बैग की तलाशी ली गयी, तो उसमें 32 बोर की आठ पिस्टल 315 बोर के चार कट्टे और बारह बोर का एक कट्टा सहित 6 कारतूस बरामद किए गए। जिस पर बरासों थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है पकड़े गए आरोपी पर पहले भी भिण्ड जिले के गोहद और शहर कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
[dgv_vimeo_video id=”720657930″]
