
भिंड, सचिन शर्मा। भिंड से एक अजब-गजब मामला सामने आया है, दरअसल यहाँ थाना नयागांव अंतर्गत निवासी छोटेलाल जाटव शनिवार को अपनी भैंस को लेकर थाने पहुंचा, छोटेलाल को भैंस के साथ आया देखकर पुलिस वालों ने जब उसकी समस्या सुनी तो हैरान रह गए, छोटेलाल ने पुलिस को बताया की उसकी भैंस दूध नहीं देती है, इस संबंध में पुलिस की मदद करें जिससे वह भैंस उसको दूध देने लगे। बाकायदा छोटेलाल ने अपनी शिकायत का आवेदन भी दिया।

इंदिरा गांधी के रास्ते पर उनका तीसरा बेटा! पार्टी की मजबूती के लिए बनाया यह प्लान
छोटेलाल की समस्या सुनकर थाना प्रभारी सोच में पड़ गए कि आखिर छोटेलाल क्या सोचकर भैंस और इस समस्या के साथ पुलिस थाने आ पहुंचा, लेकिन अगले ही पल उन्हे भी समझ आया कि यह आम आदमी का पुलिस पर भरोसा ही तो है कि पुलिस जब सबकी तकलीफ़े दूर करती है तो उसकी इस समस्या को भी दूर करेगी, उसके बाद नयागांव थाना प्रभारी हरजेंद्र सिंह को फरियादी ने लिखित आवेदन भी दिया, थाना प्रभारी नयागांव ने भी तत्काल छोटेलाल के आवेदन पर विचार करते हुए पशु चिकित्सक को फोन लगाकर बुलाया और फरियादी की भैंस को दिखवाया तब जाकर फरियादी पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट हुआ और थाने से अपनी भैंस लेकर घर गया। हालांकि पशु चिकित्सक ने भैंस के लिए कुछ दवाईया बताई जिनसे वह फिर दूध देने लगती। छोटेलाल खुशी-खुशी घर रवाना हुआ और थाने में मौजूद थाना प्रभारी और स्टाफ के होंठों पर भी मुस्कान आ गई कि आम आदमी का पुलिस पर भरोसा उन्होनें टूटने नहीं दिया।
[dgv_vimeo_video id=”645564892″]
