MP News : बिजली चोरी रोकने में नाकाम, उपभोक्ता समस्या निराकरण में लापरवाही के आरोपी सहायक प्रबंधक निलंबित

MP News : बिजली चोरी रोकने में नाकाम, उपभोक्ता समस्या निराकरण में लापरवाही के आरोपी सहायक प्रबंधक निलंबित

MP News : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में मुरैना जिले में पदस्थ सहायक प्रबंधक बलराम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में बलराम सिंह का मुख्यालय प्रबंधक सबलगढ़ शहर, उप संभागीय कार्यालय सबलगढ़ नियत किया गया है, उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

इन आरोपों के चलते सहायक प्रबंधक निलंबित  

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक संचारण-संधारण वृत्त मुरैना पी.के. शर्मा ने बताया कि मुरैना द्वितीय संभाग के जिगनी वितरण केन्द्र में पदस्थ बलराम सिंह बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लगा पाने, उपभोक्ता शिकायतों का निराकरण करने के कार्यों में लापरवाही बरतने के साथ ही निर्देशों की अवहेलना करने तथा पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के आरोपी हैं कई बार चेतावनी के बाद जब कोई सुधार नहीं हुआ तो अब उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

बिजली कंपनी एमडी ने कहा –  उपभोक्ता सेवा सर्वोपरि

उधर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि उपभोक्ता सेवा सर्वोपरि है। उपभोक्ताओं को कंपनी बेहतर से बेहतर सेवाएँ देने के लिए कृत संकल्पित है और इसी दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने मैदानी अधिकारियों से कहा है कि वे उपभोक्ता सेवा और कंपनी की योजनाओं का लाभ पात्र उपभोक्ताओं को दें तथा सजगता से कार्य करें।

एमडी ने चेताया, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी 

मिश्रा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सचेत किया कि आर्थिक अनियमितताओं के मामलों में सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि कंपनी और उपभोक्ताओं के हितों का हमेशा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि कंपनी के कार्य निष्पादन में किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews