दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद विधायक उमंग सिंघार का बयान, आरोपों को बताया झूठा

दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद विधायक उमंग सिंघार का बयान, आरोपों को बताया झूठा

Bhopal News: कांग्रेस नेता और गंधवानी के विधायक उमंग सिंघार (Umang Singhar) के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस मामले में विधायक के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज करते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद विधायक ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

विधायक का कहना है कि मुझे बदनाम करने के लिए यह षड्यंत्र रचा जा रहा है। जबलपुर की महिला ने मुझसे 10 करोड़ रुपए की मांग की थी और कहा था कि अगर मैं उसे पैसे नहीं दूंगा तो वह मेरा राजनीतिक करियर खत्म कर देगी। विधायक ने कहा कि महिला कई दिनों से पैसे ना देने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करने की धमकी दे रही थी। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कई दिनों से महिला द्वारा मेरे साथ मारपीट और गाली गलौज की जा रही थी। जिसके बारे में मैंने पुलिस में शिकायती आवेदन भी दिया था।

विधायक ने यह भी कहा है कि मैं आदिवासी समाज से आता हूं इसलिए राजनीतिक षड्यंत्र कर मुझे बदनाम करने की साजिश हो रही है। मैंने महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी इसलिए वह मुझ पर अनर्गल आरोप लगाकर झूठे प्रकरण बनवा रही है ताकि मेरा राजनीतिक करियर खराब कर सकें। उन्होंने ये भी बताया कि 2 नवंबर 2022 को महिला के खिलाफ थाना नौगांव में ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

ये है मामला

विधायक उमंग सिंघार पर 38 वर्षीय एक महिला ने दुष्कर्म और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पिछले 1 साल से विधायक उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए अभद्र व्यवहार कर रहे हैं और उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। महिला ने अप्राकृतिक कृत्य किए जाने के आरोप भी विधायक पर लगाएं हैं। महिला ने आवेदन में खुद को विधायक की पांचवी पत्नी बताते हुए यह सभी आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने धारा 376, 377, 498 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews