MP News : जल जीवन मिशन में जल्द 35 हजार ग्राम होंगे लाभान्वित, मिलेगा नल से जल

MP News : जल जीवन मिशन में जल्द 35 हजार ग्राम होंगे लाभान्वित, मिलेगा नल से जल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रदेश में जल-प्रदाय योजनाओं के कार्य मई 2020 से प्रारम्भ किए गये थे और अब तक 3528 ग्रामों के शत-प्रतिशत घरों में नल से जल पहुँचाया जा चुका है। अब तक 42 लाख 59 हजार 350 ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन से जल मुहैया कराया जा रहा है। समूची ग्रामीण आबादी को शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था किए जाने के लिए जल जीवन मिशन में राज्य सरकार के प्रयास तेजी से जारी हैं।

AUDIO VIRAL : पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, अपराधियों को बचाने की कोशिश!

मिशन में हो रहे कार्यों की प्रगति के अनुसार ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन से जल पहुँचाने के लिए 2118 ग्रामों की जल-प्रदाय योजनाओं में 90 से 100 प्रतिशत, 1763 ग्रामों में 80 से 90 प्रतिशत, 1496 ग्रामों में 70 से 80 प्रतिशत और 29804 ग्रामों की जल-प्रदाय योजनाओं में 70 प्रतिशत तक कार्य पूर्णता की ओर हैं। इस तरह समग्र रूप से प्रदेश के 35 हजार 181 ग्रामों में जल्द नल कनेक्शन से पेयजल उपलब्ध करवाया जा सकेगा।

ग्रामीण क्षेत्र में संचालित आंगनवाडी केन्द्रों और शालाओं में भी सुगम तथा शुद्ध पेयजल व्यवस्था की दिशा में नल कनेक्शन के माध्यम से जल उपलब्ध करवाने का काम तेजी से किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की करीब 94 हजार 800 शालाओं में से 61 हजार 500 शालाओं में तथा करीब 66 हजार आंगनवाडियों में से 37 हजार आंगनवाडी केन्द्रों में नल कनेक्शन से पेयजल पहुँचाया जा चुका है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews