
MP Police Transfer : मध्य प्रदेश में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य की मोहन यादव सरकार ने मंगलवार देर रात 69 डीएसपी के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही कई शहरों के सीएसपी और एसडीओपी भी बदले गए हैं। इस संबंध में गृह विभाग आदेश जारी कर दिया है।
इस लिस्ट में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी भी शामिल हैं। भोपाल के शाहजहांनाबाद एसीपी निहित उपाध्याय को हबीबगंज क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश पुलिस के 9 अधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन अपनी सेवाएं दे रहे थे, गृह मंत्रालय ने इनकी सेवाएं GDA से वापस लेकर मूल विभाग में पदस्थ किया है।
MP Police Officer Transfer
- भोपाल के शाहजहानाबाद एसीपी निहित उपाध्याय को हबीबगंज क्षेत्र।
- डीएसपी आरती शाक्य को अशोक नगर से अनूपपुर ।
- सोनम पाटिल को बालाघाट से छिंदवाड़ा भेजा गया है।
- 9 अधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन सेवाएं दे रहे थे, गृह मंत्रालय ने इनकी सेवाएं जीडीए से वापस लेकर इनके मूल विभाग में पदस्थ कर दिया है। अन्य नाम नीचे दिए गए है।
Transfer Order


लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

