भाजपा ने बदली देश की राजनीति की दिशा -वैभव पवार

भाजपा, वैभव पवार

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। भाजपा युवा मोर्चा (BJP youth front) के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार (vaibhav pawar) आज डबरा (dabra) पहुँचे। वहां उन्होंने नगर की स्वयंबर लॉज में कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन आयोजित किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष (state president) का ज़ोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला ग्रामीण अध्यक्ष कौशल शर्मा ने की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पवार ने शिवराज सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर और वीडी शर्मा का ज़िक्र करते हुए कहा कि ये सभी वरिष्ठ नेता युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ हैं। हमारा नेतृत्व युवा मोर्चा से ही निकल कर आया है। भाजपा, कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जिसमें हर कार्यकर्ता का महत्व है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति की दिशा सिर्फ़ भाजपा ने बदली है। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो विकास के नाम पर वोट माँगती है जिसकी शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने की थी। उन्होंने केंद्र की योजनाएं गिनाते हुए कहा की भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। रक्षा क्षेत्र में हम इतने मज़बूत हो चुके हैं की अब आतंकी हमारी तरफ़ देखने से भी घबराता है।

यह भी पढ़ें… Road Accident : पुल से नीचे अनियंत्रित होकर गिरी वैन, 4 मासूम सहित 12 गंभीर

कार्यक्रम को ज़िला ग्रामीण अध्यक्ष कौशल शर्मा युवा मोर्चा, जिलाध्यक्ष अमरदीप औलख ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष भीकम साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र रिंकू चौधरी, कुलदीप यादव, भूपेन्द्र रावत, कृष्णा गुर्जर, पोषण रावत, धम्मू बबेले, अप्पू शर्मा, दिव्य शर्मा सहित सैंकड़ों युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें…खुदकुशी से पहले महिला ने बनाया इमोशनल वीडियो, कहा मुझे इतनी जिंदगी बहुत सुकून वाली मिली

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews