बैतूल में पकड़ाई 2 करोड़ की अवैध अफीम, चाॅकलेट के रैपर में भरकर बेचता था ड्रग डीलर

अवैध अफीम

बैतूल, वाजिद खान। बैतुल (betul) में कैडबरी चाकलेट के रैपर में अवैध अफीम (illegal opium) भरकर बेचने वाले तस्कर को बैतूल पुलिस ने गिरफ्तार (arrested) कर लिया है। साथ ही दो करोड़ रुपये की 5 किलो 6 सौ ग्राम अफीम भी बरामद की है। यह अफीम चॉकलेट के रैपर( chocolate wrapper) में भरकर बेची जाती थी। पुलिस (police) अधीक्षक बैतूल सुश्री सिमालाप्रसाद द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमति श्रध्दा जोशी एवं एसडीओपी बैतूल नितेश पटेल के मार्गदर्शन में इस तस्कर को पकड़ा गया।

26 फरवरी को विश्वसनीय मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मुलताई निवासी मगसिंह राजपुरोहित सफेद चैक शर्ट, काला पैंट पहने हुये सफेद रंग की इनोवा, क्रमांक MP48BC3001 में मुलताई से परसोडी रोड होते हुये बैतूल बाजार की तरफ निकला था। गाड़ी की सीट पर बहुत अधिक मात्रा में कैडबरी चाॅकलेट के रैपर के अंदर मादक पदार्थ, अफीम रखा था। सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ आधिकारियों को सूचना से अवगत कराकर पुलिस बल ने शमशान घाट परसोडी रोड बैतूल बाजार पहुंचकर चैकिंग लगाई गई।

यह भी पढ़ें… JAH में बदइंतजामी और गंदगी पर भड़के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग, लगाई कड़ी फटकार

सूचना के मुताबिक एक सफेद इनोवा गाडी आते दिखी जिसे हमराह स्टाफ रोककर पूछताछ करने पर उक्त कार के चालक ने अपना नाम सुरेश, पिता कचरू पवार उम्र 40 साल नि . इंदिरागांधी वार्ड मुलताई एवं दूसरे ने अपना नाम मगसिंह राजपुरोहित पिता सुखदेवसिंह राजपुरोहित उम्र 36 साल निवासी अंबेडकर वार्ड मुलताई जिला बैतूल बताया। चैकिंग के दौरान 03 किलोग्राम अफीम मादक पदार्थ पाया गया जिसे जप्त कर आरोपी मगसिंह राजपुरोहित को धारा 8/18 NDPS ACT में गिरफ्तार किया गया। आरोपी मगसिंह राजपुरोहित के मिष्ठान दुकान एवं गोडाउन की भी तलाशी ली गई, गोडाउन से 2.600 किग्रा अफीम मादक पदार्थ , कैडबरी चाकलेट के खाली रैपर जप्त किए गए।इस प्रकार मुख्य आरोपी मगसिंह से कब्जे से कुल 05 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम कीमत करीबन 60 लाख रूपये जप्त की गई।

एसपी के मुताबिक आरोपी मगसिंह राजपुरोहित काफी शातिर व्यक्ति है जो कैडबरी चाकलेट के रैपरों के अंदर से चाकलेट निकालकर खाली रैपरों के अंदर फिर अवैध अफीम भरकर तस्करी का कार्य काफी समय से कर रहा था। मिली अवैध अफीम की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीबन 2 करोड़ रूपये है ।आरोपी द्वारा अवैध अफीम प्राप्त करने के स्त्रोत की जानकारी प्राप्त करने हेतु आरोपी का पुलिस रिमाण्ड लिया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें… संकष्‍टी चतुर्थी रखने से बप्पा हर लेते है सारी परेशानयिां , 2 मार्च को है व्रत जाने क्या है शुभ मुहूर्त

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews