BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्यप्रदेश में भरी हुंकार, कहा “अबकी बार–200 पार”

JP Nadda

BJP National President JP Nadda in Madhya Pradesh : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज भोपाल दौरे पर हैं। बता दें कि यहां वो विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनी। इस दौरान नड्डा ने सन सिटी कैम्पस में शौर्य चक्र सम्मानित शहीद वरुण सिंह सभागृह का लोकार्पण किया।

— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) March 26, 2023

नड्डा ने राजाभोज की नगरी भोपाल में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में शामिल होने पर इसे अपना सौभाग्य बताया। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर नड्डा ने कहा कि, यह आने वाले समय का शुभ संदेश दे रहा है।

महिलाओं को सशक्त बनाने का कर रहें काम- नड्डा

संबोधन के दौरान नड्ड ने मुख्यंत्री शिवराज सिंह की लाडली बहन योजना की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, यह योजना बहनों के स्वाभिमान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। पहले लाडली लक्ष्मी और अब लाडली बहना योजना यह साबित करती है कि हम किस प्रकार महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज को ताकत देने के लिए लक्षित हैं। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास मंत्र के साथ हम समाज के सभी वर्ग, गांव, गरीब, पीड़ित, शोषित और दलित को लेकर आगे बढ़ रहे हैं और सभी योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाने की हम जिम्मेदारी भी उठा रहे हैं।

देश के जन-जन में बसे पीएम मोदी- शिवराज सिंह

शिवराज सिंह चौहान ने अपने अभिभाषण के दौरान पीएम मोदी की भी जमकर तारिफ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “प्रधानमंत्री मोदी जन-जन के मन में बसे हैं। साथ ही उन्होंने जेपी नड्डा का मध्यप्रदेश की धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन किया और इस बात का विश्वास दिलाया कि, आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से सरकार बनाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने भी किया स्वागत

वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भोपाल में स्वागत है।”

कार्यक्रम में ये लोग रहे शामिल

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश सरकार के मंत्री अरविंद भदौरिया, विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews