अभिनेता चंकी पांडे की शूटिंग देखने गए बच्चों को बाउंसरों ने बनाया मुर्गा, वीडियो हुआ वायरल

अभिनेता चंकी पांडे की शूटिंग देखने गए बच्चों को बाउंसरों ने बनाया मुर्गा, वीडियो हुआ वायरल

दतिया, डेस्क रिपोर्ट। दतिया (Datia) जिले के बड़ौनी (Barauni) में वेब फिल्म दुनाली की शूटिंग (Shooting of web movie dunali) चल रही थी। जिसे देखने गए बच्चों को बाउंसरों (Bouncers) द्वारा मुर्गा बनाने का मामला सामने आया है। वहीं बच्चों को बाउंसरों (Bouncers) ने मुर्गा बनाया फिर डांट भी लगाई, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि वीडियो बड़ौनी किले के पास की है, जहां बच्चों को मुर्गा बनाया गया था।

वेब फिल्म दुनाली की शूटिंग (Shooting of web movie dunali) के लिए सोमवार को फिल्म अभिनेता चंकी पांडे (Movie actor chunky pandey) और टीम पहुंची थी। इसी दौरान मंगलवार को शूटिंग (Shooting) देखने के लिए आसपास के ग्रामीण बच्चे शूटिंग सेट पर चले गए। जिसे देख बाउंसरों ने बच्चों को पहले डांटा फिर उन्हें मुर्गा बना दिया गया। जिसका वीडियो वायरल (Video viral) हो रहा है। वहीं वायरल वीडियो के आधार पर बड़ौनी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews