Burhanpur News : दो ट्रकों की भिड़ंत में 5 मजूदरों की मौत, 9 लोग घायल

Burhanpur News : दो ट्रकों की भिड़ंत में 5 मजूदरों की मौत, 9 लोग घायल

Burhanpur Accident  News : मध्यप्रदेश के बुराहनपुर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर शेखापुर के बीच एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में 9 लोग घायल हो गए। इनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घायलों को खकनार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

यह है मामला

बता दें कि यह हादसा देड़तलाई-शेखपुरा के बीच पेट्रोल पंप के पास दोपहर करीब 2 बजे गन्ने से भरे ट्रक ने मजदूरों से भरी आयशर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 5 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इधर सूचना मिलते ही देड़तलाई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, अभी स्पॉट से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार रवाना किया गया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मजदूरों से भरी आयशर खंडवा से देड़तलाई की ओर जा रही थी। जिसमें कुछ मजदूर परिवार सवार थे। जबकि गन्ने से भरा ट्रक देड़तलाई से खंडवा की ओर जा रहा था। वाहन महाराष्ट्र पासिंग बताया जा रहा है। खकनार पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देड़तलाई मप्र महाराष्ट्र की बार्डर पर है। देड़तलाई चौकी प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया ट्रक और आयशर के बीच एक मोड़ पर आमने-सामने से टक्कर हुई। आयशर में सवार मजदूर खंडवा जिले के खालवा तहसील के सुंदरदेव गांव के रहने वाले हैं। मजदूर महाराष्ट्र के आकोट से अपने गांव लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया।

यह है 9 लोग घायल

बसंती पति श्रीराम(45), गणेश रामचरण (10), छारा सिंह श्रीराम (7) गंभीर, रविंद्र रमेश (10), मुन्नी बाई रामचरण (48), रामसिंग मोतीलाल (40) गंभीर, कौशल्या जीकेश (15), जगन कमल (13), चंदाबाई नानकराम (35)।

हादसे में इन लोगों की मौत

पार्वती रामसिंग दिनकर (32)
नंदिनी रामसिंग दिनकर (12)
दुर्गा कालु तंदिलकर (14)
रमेश मंगल (35)
जामवंती बाई रमेश (32)

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews