Burhanpur News : चुनाव से पहले निर्दलीय विधायक के रिपोर्ट कार्ड में कांग्रेस नेताओं के फोटो ने बढ़ाई चुनावी हलचल

Burhanpur News : चुनाव से पहले निर्दलीय विधायक के रिपोर्ट कार्ड में कांग्रेस नेताओं के फोटो ने बढ़ाई चुनावी हलचल

Burhanpur News : मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जहाँ कांग्रेस और भाजपा ने कमर कस ली है वही बुरहानपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक ठा. सुरेंद्र सिंह “शेरा” ने आज अपने जन्मदिन पर अपने विकास कार्यो का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच पेश किया जिसमें सबसे चौंकाने वाला मामला देखने को मिला कांग्रेस नेताओं के फ़ोटो प्रकाशित होना।

विकास कार्यो की गिनाई उपलब्धियां

बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक ठा. सुरेंद्र सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान विधानसभा क्षेत्रों में किये गए विकास कार्यो की एक बुक लेट जारी की जिससे उन्होंने विकास कार्य 2019-2024 पर फ्रंट पेज पर उनके स्वयं का फोटो है वही अंदर के पेज पर अब तक हुए कार्यो का लेखा जोखा दिया है जबकि अंतिम पृष्ट पर उन्होंने सबको चौकते हुए उसमे कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, खड्गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ के फोटो प्रकाशित कर अघोषित रूप से खुद को कांग्रेस प्रत्याशी पेश करने की कोशिश माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने नल, जल योजना का काम कराया। आज जिले के हर घर में जल पहुंच रहा है। जो काम अधूरे हैं उसे आने वाले समय में दो से ढाई साल में पूरा करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बन रही है।

जब सुरेंद्र सिंह शेरा से कांग्रेस से टिकिट की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि में हमेशा से कांग्रेस से टिकिट की मांग करता रहा हूं बुरहानपुर सीट से कांग्रेस में टिकिट को लेकर नेताओं में घमासान मचा हुआ है सभी अपने अपने नेताओं के साथ दिल्ली भोपाल में लागतर दौरे कर रहे हैं जिसमे निर्दलीय विधायक शेरा भी दौड़ में है जबकि टिकिट का फैसला कांग्रेस आलाकमान के हाथ में है।

जन्मदिन पर विधायक “शेरा भैया” का दिखा अलग अंदाज

विधानसभा क्षेत्र की जनता को चुनाव से पहले एक बार फिर शेरा भैया ने अपनी अलग झलक दिख रहे हैं 20 अगस्त को निर्दलीय विधायक का जन्मदिन था इस मौके पर उनका निराला अंदाज़ एक बार फिर देखने को मिला जब वे घोड़ा गाड़ी पर शहर भ्रमण पर निकले सुबह जिसने भी उन्हें देखा देखता ही रह गया। उनके इस निराले अंदाज को देखकर लोग उनके दीवाने हो गये।

बुरहानपुर से शेख रईस की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”856170223″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews