Chhatarpur : लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को 8 रुपए रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार

Chhatarpur : लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को 8 रुपए रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार

छतरपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार (MP Corruption) पर शिकंजा कसने का सिलसिला जारी है। लगातार भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी बीच एक बड़ी कार्रवाई छतरपुर जिले में की गई है। लोकायुक्त पुलिस (Sagar lokayukt) द्वारा सुबह 8000 की रिश्वत लेते पटवारी रोहित पटेल (Chhatarpur patwari Rohit patel) को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक सागर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने नौगांव में सुनाटी हल्के के पटवारी रोहित पटेल पर कार्रवाई की। सुबह 8 हजार की रिश्वत लेते समय उन्हें रंगेहाथों दबोचा गया है।

Read More : Delhi : इस साल भी दिल्ली में नहीं फोड़ सकेंगे पटाखे, खरीद-बिक्री पर पूरी तरह से लगा प्रतिबंध

जानकारी के मुताबिक पटवारी ने किसान विजय सिंह राठौर से नए घर से जमीन के सीमांकन के लिए 18 हजार रूपए रिश्वत की मांग की थी। किसान द्वारा पटवारी को काफी मान मनोव्वल के बाद दो बार में 10 हजार रूपए दे दिए गए। बावजूद इसके पटवारी बिना 8 हजार रूपए लिए काम करने को तैयार नहीं था। ऐसे में किसान फरियादी विजय सिंह राठौर ने लोकायुक्त में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

लोकायुक्त टीम ने पूरे मामले की जांच की और मामले की सत्यता सामने आने के बाद प्लानिंग के तहत किसान को पैसे लेकर पटवारी के पास भेजा गया। जैसे ही पटवारी के आवास पर पहुंचकर किसान ने उसके हाथ में 8 हजार रूपए रखे। लोकायुक्त पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कारवाई डीएसपी राजेश खेड़े के नेतृत्व में की गई है। वहीं फिलहाल कार्रवाई जारी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews