सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, शासकीय कैलेण्डर में शामिल होगा मौनिया महोत्सव, जटाशंकर धाम बनेगा पर्यटन स्थल, सटई बनेगी तहसील

सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, शासकीय कैलेण्डर में शामिल होगा मौनिया महोत्सव, जटाशंकर धाम बनेगा पर्यटन स्थल, सटई बनेगी तहसील

छतरपुर, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने आज छतरपुर जिले को कई सौगात दी।  छतरपुर की बिजावर तहसील के राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित मौनिया नृत्य समारोह (Mauniya Mahotsav Chhatarpur) को सम्बोधित करते हुए सीएम शिवराज ने की घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौनिया महोत्सव बुंदेलखण्ड की संस्कृति को प्रदर्शित करता है। यह महोत्सव हमें आनंद और उल्लास के साथ जीवन जीने का संदेश देता है। मौनिया महोत्सव को शासकीय कैलेण्डर में शामिल कर धूमधाम से मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बिजावर में विकास कार्यों के लिए 18 करोड़ की राशि स्वीकृत करने और सटई को तहसील बनाने की घोषणा की। उन्होंने बिजावर में पुनः सिविल अस्पताल शुरू करने, आईटीआई की स्थापना और बस स्टैण्ड एवं स्टेडियम के निर्माण और सटई के अस्पताल का उन्नयन करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाविद्यालय में इसी साल से बी.कॉम और बीएससी की कक्षाएँ शुरू होगी। बिजावर में एकलव्य विद्यालय शुरू करने के लिए केन्द्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखण्ड क्षेत्र में अनेक-तीर्थ स्थल हैं। मध्य प्रदेश का केदारनाथ कहे जाने वाले जटाशंकर धाम (Jatashankar Dham) को पर्यटन स्थल घोषित कर रूके हुए विकास कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – Hero की दो इलेक्ट्रिक साइकिल मचा रहीं धूम, यहां देखें कीमत और रेंज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश पर आए गौ-वंश के संकट का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार अधिक से अधिक गौ-शाला बनाने के प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने समाज से गौ-संरक्षण में सहयोग की अपील की। उन्होंने मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धरती पर कोई भी गरीब बिना राशन के नहीं रहेगा। अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे करा कर राहत राशि और फसल बीमा का लाभ दिलाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन किसानों की जमीन भू-अर्जन में आएगी उन सभी को उचित मुआवजा राशि दी जाएगी। गाँव-गाँव के प्रत्येक घर में पाइप लाइन बिछा कर नल से पानी देने की योजना पर लगातार काम चल रहा है।

ये भी पढ़ें – महिला से बीजेपी नेता ने की बदतमीजी, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस, दर्ज किया केस

इस मौके पर मुख्यमंत्री को स्मृति-चिन्ह, शॉल-श्रीफल भेंट कर उन्हें मोर मुकुट पहनाया गया। मुख्यमंत्री ने मौनिया नर्तक दलों के साथ ताल से ताल मिला कर नृत्य किया। समारोह में 200 से ज्यादा नर्तक दल शामिल हुए। पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती ललिता यादव ने आभार माना।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews