Chhatarpur News : बेमौसम बारिश से फसलें हुई बर्बाद, मुआवजे की मांग को लेकर किसान सड़क पर उतरे

Chhatarpur News : बेमौसम बारिश से फसलें हुई बर्बाद, मुआवजे की मांग को लेकर किसान सड़क पर उतरे

Chhatarpur Farmers Blocked The National Highway News : छतरपुर जिले के बड़ामलहरा क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांवों में भारी ओला वृष्टि के कारण फसल पूरी बर्बाद हो गई है उचित मुआवजा की मांग को लेकर भारी संख्या में किसानों ने बंधा तिगैला पर जाम लगा दिया।

फसल को हुआ काफी नुकसान हुआ

बेमौसम बारिश ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों से कानपुर सागर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया है। बीती रात से हो रही ओलावृष्टि बारिश के चलते खेतों में पककर खड़ी किसानों की फसलें बर्बाद होने से मायूस किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर जिले की बड़ामलहरा तहसील क्षेत्र के तीन दर्जनों ग्रामों के किसानों ने मंगलवार नेशनल हाईवे बन्धा तिराहा पर चक्का जाम कर दिया। क्योंकि खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान हो गया है। गेहूं के खेत में ओले गिरने से गेहूं की बालियां टूट कर गिर गई हैं। चने की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। कई किसानों की खेतों में फसल कटी पड़ी है, जिसके सड़ने का खतरा बढ़ गया है।

[dgv_vimeo_video id=”810121224″]

[dgv_vimeo_video id=”810121370″]

किसानों ने उचित मुआवजे की मांग

किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि किसानों को उचित मुआवजा देना होगा। खेतों में खड़ी किसानों चना, मटर, गेंहू की फसलें बर्बाद हो गई। यहां किसान अपने ट्रैक्टरों में ओले भरकर ले आए। जाम स्थल पर काफी देर तक कोई प्रशानिक अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचा था जबकि मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष राघव राजा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष टिंकू चौहान, रामसिया भारती पहले पहुंच गए।
छतरपुर से संजय अवस्थी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”810120985″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews