छतरपुर: नशे में धुत महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

महिला शराब के नशे में कलेक्टरेट बंगले के सामने तमाशा करती रही। केवल इतना ही नहीं, वह गाडियों को रोककर उसमें सवार लोगों के साथ भी गालीगलौज करती रही।
Chhatarpur News

Chhatarpur News : मध्य प्रदेश के छतरपुर से हैरान कर देने वाली खबर आई है, जहां सड़क पर एक महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बता दें कि जिले में नशे का कारोबार तेजी से अपने पैर पसार रहा है। शहरी क्षेत्र में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती थी, लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्र से भी ऐसी खबरों ने तहलका मचा रखा है। पुलिस द्वारा बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई भी की जाती है। इसके बावजूद, ऐसी घटनाएं समाज में लोगों को परेशान करने का काम करती है।

दरअसल, महिला शराब के नशे में कलेक्टरेट बंगले के सामने तमाशा करती रही। केवल इतना ही नहीं, वह गाडियों को रोककर उसमें सवार लोगों के साथ भी गालीगलौज करती रही। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल

इधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ लाई, लेकिन तब भी वह काबू में नहीं आई और सड़क पर ऐसे चल रही थी जैसे पूरी सड़क उसी की हो। जब महिला थाने की पुलिस आई और महिला को पकड़कर टीआई की गाड़ी में बैठाया, तब जाकर 1 घंटे से चल रहा तमाशा बंद हुआ। यह महिला इस कदर नशे में थी कि उसे यह याद नहीं था कि वह कहां है और क्या कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1030411261″]

सिविल लाइन का मामला

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। फिलहाल, महिला को पुलिस की मदद से पकड़कर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान भी महिला अपनी हरकतों से बाज नहीं आई और डॉक्टरों सहित नर्सों को जमकर परेशान किया। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

सौरभ शुक्ला, छतरपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews