छतरपुर में Love Jihad का मामला! पुलिस पर लगे निष्क्रियता के आरोप

छतरपुर में Love Jihad का मामला! पुलिस पर लगे निष्क्रियता के आरोप

छतरपुर, संजय अवस्थी। छतरपुर (Chhatarpur) जिले से एक लव जिहाद (love jihad) का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता अपनी लापता बेटी को ढूंढने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहा है। साथ ही पिता का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक उसकी बेटी को धोखे से हिंदू बता कर शादी कर लिया था और अब उसकी बेटी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। मामले में पिता ने बेटी की हत्या की थी आशंका जताई है। और पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें…प्रभारी मंत्री बनने के बाद राजगढ़ पहुंचे मोहन यादव, स्वागत में उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियां

यह है मामला
पूरा मामला छतरपुर जिले का है जहां पन्ना के पास 2016 में फरियादी की बेटी से तब्बू उर्फ तालिब नामक युवक ने खुद को हिंदू बता कर धोखे से शादी कर ली थी। जिसके बाद युवती के पिता ने इस मामले की पुलिस में शिकायत की थी। लेकिन तब से अब तक पुलिस ने इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की है। वहीं पिता ने यह भी कहा कि 8 दिनों पहले उनकी बेटी का फोन आया और बेटी ने बताया कि सभी लोग मुस्लिम है और उसे तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहे हैं। जिसके बाद पिता जब अपनी बेटी के घर दूसरे दिन पहुंचा तो बेटी से पिता को मिलने नहीं दिया गया। फरियादी पिता का कहना है कि उनकी बेटी की सभी लोगों ने मिलकर हत्या कर दी है।

पुलिस से लगाई गुहार
इस पूरे मामले में पिता ने 6 साल बाद लापता हुई अपनी बेटी के लिए पुलिस से गुहार लगाई। और उसको तलाशने के लिए मदद की मांग की। लेकिन पिता का कहना है कि पुलिस में शिकायत करने के बाद भी अभी तक इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की है।

यह भी पढ़ें…Modi Cabinet Expansion:चिराग पासवान को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
इधर इस मामले ने अब तूल पकड़ना चालू कर दिया है। जिसके बाद बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद ने भी इस मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा है। और लोगों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है जिसके चलते लोगों ने प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि मामला लव जिहाद का है या नहीं यह जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा। वहीं इस मामले में जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा का क्या कुछ कहना है सुनिए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews