युवक ने मांगी इच्छा मृत्यु, जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर को दिया आवेदन

7 से 8 बार में छतरपुर एसपी कार्यालय में भी अपनी फरियाद सुना चुका है, लेकिन अब तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई है।
chhatarpur news

Chhatarpur News : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सरकारी सिस्टम की लचर व्यवस्था से परेशान आज एक पीड़ित जनसुनवाई में पंहुचा। जहाँ उसने कलेक्टर को इच्छा मृत्यु का आवेदन दिया तो सनसनी फैल गई। पीड़ित युवक जिले के सटई थाना क्षेत्र के डूगरिया गांव का निवासी हनुमत यादव है,जिसका कहना है कि वह न्याय पाने के लिए सरकारी दफ्तरों और जनसुनवाई के चक्कर काट -काट कर थक चुका है, और अब उसकी उम्मीद भी टूट चुकी है, मजबूरन उसने कलेक्टर को आवेदन देते हुए इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। हनुमत यादव का कहना है कि वह सीएम मोहन यादव के आवास पर जाकर फांसी लगाएगा।

क्या है पूरा मामला

हनुमत यादव का कहना है कि 9 सितम्बर 2023 को उसके घर मे चोरी हो गई थी, जिसमें उसके सोने चांदी के जेवरात चले गए थे, मामले की शिकायत उसने सटई थाने में की लेकिन पुलिस ने आज तक कार्रवाई नहीं की है, सटई थाने के पुलिसकर्मी पर भी हनुमत यादव ने गंभीर आरोप लगाए हैं, वही उसका कहना है कि 7 से 8 बार में छतरपुर एसपी कार्यालय में भी अपनी फरियाद सुना चुका है, लेकिन अब तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई है, कलेक्टर छतरपुर को आवेदन देकर अब उसने अपनी इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है।

[dgv_vimeo_video id=”998183499″]

इस पूरे मामले में छतरपुर कलेक्टर का कहना है कि संबंधित एसडीएम से मामले की जांच करवाएंगे और जल्द उसका निराकरण करवाएंगे।

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”998183634″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews