छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में कर्मचारियों द्वारा रेमडेसिवीर की कालाबाजारी, पुलिस में शिकायत

वैक्सीनेशन

vaccination

छिंदवाड़ा, डेस्क रिपोर्ट। जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा का एक वार्ड बॉय रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए पकड़ाया है। उसके पास से दो इंजेक्शन जब्त किए गए हैं। वार्ड बॉय 1800 का इंजेक्शन 18000 में बेचते पकड़ाया है। अब इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।

सुरेश पचौरी ने सीएम को लिखा पत्र, वैक्सीनेशन के लिए आयु बंधन समाप्त करने की मांग

मरीज के परिजनों द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत में कहा गया है कि उन्हें अपने मरीज के लिए रेमडेसिवीर इंजेक्शन की आवश्यकता थी। लेकिन उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में जिला चिकित्सालय के वॉर्ड बॉय चेतन ने उन्हें एक इंजेक्शन 18000 रूपये में दिलवाने का आश्वासन दिया। इस तरह मरीज के घरवालों ने मजबूरी में दो इंजेक्शन खरीदे। पैसे न होने के कारण दो किश्तों में पैसे चुकाने की बात तय हुई। शिकायत के मुताबिक मरीज के परिजनों ने चेतन को 14000 रूपये नगद दिए और रेमडेसिवीर के DESEREM 100mg के दो इंजेक्शन उन्हें दे दिए। फरियादी ने जिला चिकित्सालय में कर्मचारियों द्वारा की जा रही रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी को रोकने के लिए कार्रवाई करने की मांग की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews