Chhindwara News : सड़क को लेकर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Chhindwara News : सड़क को लेकर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा, विनय जोशी। छिंदवाड़ा (Chhindwara) के परासिया (Parasia) में कोयलांचल क्षेत्र के नेहरिया शिवपुरी क्षेत्र को तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क के पुनः निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस (Congress) के बैनर तले विधायक सोहन वाल्मीकि (MLA Sohan Valmiki) द्वारा आज पदयात्रा निकाली गई। दरअसल, नेहरिया से शिवपुरी एवं रावनवाडा होते हुए तहसील मुख्यालय तक सड़क बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। पदयात्रा के दौरान इस मार्ग पर बसे गांवों के लोगों से संपर्क कर इस मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन को समर्थन भी मांगा। पदयात्रा का जगह-जगह स्वागत कांग्रेस के साथ ग्रामीणों ने किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के साथ कांग्रेस पर्वेक्षक भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें…Khandwa : फीस नहीं भरने पर 100 से अधिक बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला, अभिभावकों ने किया हंगामा

वेकोलि की कोयला खदानों से साइडिंग तक कोयला परिवहन करने के लिए इस मार्ग का उपयोग किया जाता है और इस क्षेत्र के आम नागरिक भी इसी मार्ग का उपयोग करते है। लगातार लंबे समय से इस मार्ग पर कोयले से भरे वाहन का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन अभी इस मार्ग की हालत अत्यंत दयनीय है। आलम यह है कि पूरी सड़क तकरीबन 20 किमी बुरी तरह उखड़ गई है। वेकोलि द्वारा कई वर्षो से इस सड़क निर्माण का हिलहवाला किया जा रहा है। वेकोलि प्रबंधन द्वारा पिछले कई वर्षो से लगातार इस सड़क की मरम्मत करवा कर काम चला रहा है। लेकिन अब स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है।

आम नागरिकों को इस सड़क के कारण भारी परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। यही नहीं परासिया से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में वेकोलि कामगार एवं अधिकारी भी इस मार्ग से होते हुई खदान तक आना-जाना करते है। लेकिन इस के बाद भी वेकोलि इस मार्ग के निर्माण पर ध्यान नही दे रही है। जिसको लेकर परासिया विधायक आर-पार की लड़ाई का मन बना कर आज पद यात्रा लेकर शिवपुरी दुर्गा मंदिर से निकालकर एसडीएम कार्यलय में नुकड सभा कर ज्ञापन दिया। परासिया विधायक (Parasia MLA) सोहन वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस की पद यात्रा का ज्ञापन लेने आए वेकोलि के महाप्रबंधक और एसडीएम ने भी सभा मे कहा कि हमारे तरफ से पूरी कोशिश होगी कि सड़क जल्द-जल्द बन जाए।

https://vimeo.com/622443126

यह भी पढ़ें… Guna : बैगन का भरता नहीं बनाने पर पति ने पत्नी को मारा चाकू, मामला दर्ज

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews