Chhindwara News : सीएम शिवराज ने दोहराया, प्रदेश में धर्मान्तरण और लव जिहाद नहीं चलने दूंगा

Chhindwara News : सीएम शिवराज ने दोहराया, प्रदेश में धर्मान्तरण और लव जिहाद नहीं चलने दूंगा

Chhindwara News : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) आज छिंदवाड़ा के बिछुआ गांव में जबलपुर संभाग के “मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान” (Chief Minister Public Service Campaign) कार्यक्रम में पहुंचे उन्होंने वहां विभिन्न कल्याणकारी योजनायों के स्वीकृति पत्र वितरित किये, सीएम शिवराज ने ग्राम सभा के अधिकार और पेसा एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी, उन्होंने कहा कि मेरी सरकार भोपाल से नहीं गांव की चौपाल से चलेगी, उन्होंने कहा कि जो अधिकारी कर्मचारी अच्छा काम करेंगे उनकी तारीफ होगी सम्मान होगा लेकिन जो लापरवाही करेगा, बदमाशी करेगा तो उसको सजा मिलेगी। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश में धर्मान्तरण और लव जिहाद चलने नहीं दूंगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा के बिछुआ में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में करोड़ों रुपयों की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।सीएम ने ग्राम बिछुआ में 467 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया।

शिवराज ने मंच सँभालते ही कांग्रेस पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि मैं जब भी छिंदवाड़ा आता हूँ तो कुछ लोगों के पेट में दर्द होता है, बयान देते हैं आ गया घोषणा वीर, अरे भाई वीर ही घोषणा करते हैं, उन्होंने कहा कि हम घोषणा भी करते हैं और उसी पूरी भी करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का लक्ष्य जनता की सेवा है, गरीबों का कल्याण है। जो जन कल्याण के बेहतर कार्य करेगा, उसका मैं सम्मान करुंगा, पुरस्कार दूंगा, लेकिन जो जनता के कामों में गड़बड़ करेगा, गरीबों के अधिकार छीनेगा, उस पर कार्रवाई करूंगा, इस दौरान उन्होंने मंच से कहा कि छिंदवाडा सीएमएचओ की बहुत शिकायतें मिली हैं उन्हें निलंबित करता हूँ, सीएम ने कहा कि मैं बिछुआ में हूँ और यहाँ के सीएमओ नहीं है ये कैसे चलेगा उन्हें भी निलंबित करता हूँ। सीएम ने इस मौके पर बिछुआ के एक पटवारी, एक सचिव और सीईओ की तारीफ भी की।

उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है एक ब्लाक में राशन वितरण में गड़बड़ी हुई है उसकी जांच कर रिपोर्ट दो, यदि गड़बड़ हुई है तो कार्रवाई करो, सिंचाई परियोजनों, बिजली व्यस्था पर निगरानी रखो, तय समय पर ट्रांसफार्मर बदलो और तय किये गए घंटों में बिजली दो। उन्होंने कमल नाथ का नाम लिए बिना कहा कि एक आये थे बीच में सवा साल के लिए, कहते फिर रहे थे पैसा नहीं है शिवराज लूट ले गया, खजाना खाली है लेकिन मैं आया तो सब योजनायें फिर शुरू हो गई, गरीबों के लिए पैसों की कोई कमीं नहीं है और ना आने दूंगा।

सीएम ने कहा कि पेसा अधिकार नियम के तहत जनजातीय समुदाय को कई अधिकार प्राप्त हो रहे हैं। जनजातीय क्षेत्र की जमीन में गड़बड़ी नहीं हो सकती है। हर साल ग्रामसभा के सामने जमीनों की जानकारी रखी जाएगी, गड़बड़ी होने पर वहीं उसका सुधार किया जाएगा, जमीन पर कब्जे या चुनाव लड़ने की नियत से जो लोग जनजातीय बेटियों से शादी करके बाद में उसे धोखा देते हैं, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। ऐसी प्रवृत्ति पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। बेटियों के साथ धोखा बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, धर्मान्तरण, लव जिहाद का कुचक्र चलने नहीं दूंगा इसके लिए एक और कड़ा कानून बनायेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews