एमपी ब्रेकिंग की खबर का असर, छिंदवाड़ा में प्रकरण दर्ज न करने पर चौकी प्रभारी निलंबित

एमपी ब्रेकिंग की खबर का असर, छिंदवाड़ा में प्रकरण दर्ज न करने पर चौकी प्रभारी निलंबित

छिंदवाड़ा, विनय जोशी। छिंदवाड़ा (Chhindwara) में एक कार चालक द्वारा 9 दोपहिया वाहनों को टक्कर मारने के केस में मामले में मैनेज करने के लिए थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में एमपी ब्रेकिंग न्यूज की खबर का असर हुआ है। हमने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था जिसके बाद इतने गंभीर मामला मैनेज करने पर न्यूटन चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है।

खराब सड़कों के पेच वर्क में पेच- भड़के कलेक्टर, निगम इंजीनियरों को लगाई फटकार

बता दें कि दो दिन पहले न्यूटन इलाके में ये हादसा हुआ था। कार चालक को झपकी लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और उसने 9 दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद लोगों ने ड्राइवर की जमकर पिटाई भी की थी। लेकिन पुलिस के द्वारा प्रकरण दर्ज करने की बजाय इसे मैनेज कर लिया गया। हादसे में कार चालक ने जिन 9 दोपहिया वाहनों को रौंदा है उन सभी वाहनों का इंश्योरेंस था। पुलिस ने समझौता कराते हुए कार चालक से दुपहिया वाहन मालिकों को पैसा दिला कर मामला रफा-दफा कर दिया। मगर इतने गंभीर मामले की रिपोर्ट दर्ज न कर उसे इस तरह मैनेज करने पर पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने चौकी प्रभारी पारस आर्मो एवं एक अन्य आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

एसडीओपी अनिल शुक्ला ने बताया कि 2 दिन पूर्व हुई घटना में प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि उनका कहना था इस प्रकरण में चौकी प्रभारी पर कार्यवाही की गई है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि इस बड़े मामले को लेकर चौकी प्रभारी का कहना था कि कार चालक और जिनकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हुई है उनके बीच में समझौता हो गया है इसलिए प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। बहरहाल पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को काफी गंभीर माना है और कहा जा रहा है कि चौकी प्रभारी के द्वारा अपने फायदे के लिए मामले को मैनेज किया गया है।

https://vimeo.com/596582648

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews