Lok Sabha Election 2024: BJP की निगाह छिंदवाड़ा सीट पर, कैलाश विजयवर्गीय को दी जिम्मेदारी, संभालेंगे मोर्चा

Kailash Vijayvargiya

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 सीटों पर BJP ने पिछले चुनाव में कब्ज़ा किया था केवल एक सीट छिंदवाड़ा कांग्रेस के पास है इसको पूर्व मुख्यमंत्री और यहीं से 9 बार सांसद रहे कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने जीता था, लेकिन इस बार भाजपा इस सीट को भी जीतने पर जोर लगा रही है। मप्र भाजपा ने संकल्प लिया है कि वे पूरी 29 सीट जीतकर पीएम मोदी की झोली में डालेंगे। भाजपा ने अपने पावरफुल नेता कैलाश विजयवर्गीय को इस सीट का प्रभारी बनाकर अपने इरादे बता दिए हैं, उधर कमलनाथ भी अपना गढ़ बचाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।

छिंदवाड़ा में कैलाश विजयवर्गीय की एंट्री,  मुकाबला हुआ दिलचस्ब  

मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट पर इस बार प्रदेश के साथ साथ देश की भी निगाहें है, यहाँ 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। भाजपा ने इस सीट के लिए खास रणनीति बनाई है, पार्टी प्रदेश की 28 सीटों की तुलना में छिंदवाड़ा सीट जीतने पर ज्यादा फोकस कर रही है इसीलिए पार्टी ने प्रदेश के कद्दावर नेता कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को छिंदवाड़ा का प्रभारी बनाया है।

कैलाश विजयवर्गीय 6 विधानसभा सीटों के करेंगे दौरा 

जानकारी के मुताबिक कैलाश विजयवर्गीय अगले तीन दिनों तक छिंदवाड़ा में रहकर वहां की जमीनी हकीकत समझेंगे और फिर पार्टी सीट जीतने का खाका तैयार करेगी, विजयवर्गीय 6 विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ स्थानीय मतदाता से भी मुलाकात करेंगे। खबर है कि कैलाश विजयवर्गीय के सामने कई कांग्रेस नेता भाजपा का दामन थामेंगे।

कैलाश विजयवर्गीय के सामने कुछ कांग्रेस नेता हो सकते हैं BJP में शामिल 

पिछले दिनों छिंदवाड़ा से कुछ बड़े नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद चर्चा है कि भाजपा के कुछ सीनियर नेता नाराज है, कैलाश विजयवर्गीय उनसे भी मुलाकात करेंगे और उन्हें मनाने का प्रयास करेंगे। कैलाश विजयवर्गीय की एंट्री के बाद छिंदवाड़ा का मुकाबला और दिलचस्ब हो गया है, कांग्रेस ने वर्तमान सांसद नकुलनाथ को मैदान में उतारा है तो भाजपा ने जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू को टिकट दिया है।

सीएम मोहन यादव बंटी साहू के नामांकन में होने शामिल!

नकुलनाथ और बंटी साहू दोनों ने अपना प्रचार शुरू कर दिया है, बेटे नकुलनाथ के प्रचार की कमान खुद कमलनाथ ने संभाली है तो अब कैलाश विजयवर्गीय बंटी साहू ले लिए मैदान में हैं। इतना ही नहीं भाजपा का पूरा अमला छिंदवाड़ा कूच करने की तैयारी में हैं। खबर है कि बंटी साहू के नामांकन में सीएम डॉ मोहन यादव मौजूद रहेंगे,  खबर ये भी है कि कमलनाथ एक बार राहुल गांधी को छिंदवाड़ा लाने के लिए अभी से प्रयासरत हैं। बहरहाल अब परिणाम ही बताएँगे कि छिंदवाड़ा का किला कौन फतह करेगा?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews