Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हमला, बोले- ये टुकड़े टुकड़े गैंग का टुकड़े टुकड़े गठबंधन

Anurag Thakur

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के पांढुरना पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नव मतदाता सम्मेलन को संबोधित किया, उन्होंने मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियां गिनाई, उन्होंने स्टार्टअप इंडिया, खेलों की तरक्की सहित चन्द्रयान, गगनयान की बात की, उन्होंने कांग्रेस के शासन और मोदी सरकार के शासन की तुलना की और छिंदवाड़ा की तरक्की पर सवाल उठाये, केंद्रीय मंत्री ने इंडी गठबंधन पर भी निशाना साधा।

बिना नाम लिए कमलनाथ, नकुलनाथ पर साधा निशाना 

अनुराग ठाकुर ने कमलनाथ, नकुलनाथ  का नाम लिए बिना कहा कि आपके सांसद ने कभी मुझसे मिलकर एक बार भी छिंदवाड़ा में खेल सुविधा बढ़ाने की बात नहीं की, अरे वो तो खुद इतने पैसे वाले है कि चाहें तो कुछ भी कर सकते हैं लेकिन उन्हें तो आपकी फ़िक्र नहीं हैं, वे मौज मस्ती वाले कार्यक्रम कराते हैं,  इसलिए यदि मौज मस्ती करनी है तो उन्हें वोट देना और यदि छिंदवाड़ा में विकास कराना है,  पांढुरना में विकास कराना हो तो भाजपा को वोट दो मोदी जी को जिताओ।

इंडी गठबंधन को बताया टुकड़े टुकड़े गठबंधन 

मीडिया से बात करते ही अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के गठबंधन पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि कांग्रेस का टुकड़े टुकड़े गैंग अब टुकड़े टुकड़े गठबंधन बन गया है, उन्होंने गठबंधन की रैली पर तंज कसते हुए कहा कि उस रैली में एक गैर राजनीतिक महिला सुनीता केजरीवाल अपने पति की पार्टी की गारंटी पढ़कर चली जाती हैं, लालू तेजस्वी, ममता सब अपने अपने घोषणा पत्र सुनाते हैं ।

गठबंधन के नेता, नीयत और सोच पर कसा तंज 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये कैसा गठबंधन है जिसका नेता एक नहीं, घोषणा पत्र नहीं, नीयत एक नहीं, सोच एक नहीं जबकि नीयत में जो खोट है वो पूरा देश जानता हैं , ये टुकड़े टुकड़े में बनते लोग देश का क्या भला करेंगे जनता जानती है, उन्होंने कहा कि मैं तो राहुल गांधी से पहले ही पूछ चुका हूँ कि उन्हें किस टुकड़े पर राज करना हैं जरा देश को बताएं ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews