केंद्रीय मंत्री गड़करी और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस पर हमला, बोले – घर बैठा दो इनको, फिर दौड़ा दो डबल इंजन सरकार

bjp candidates list

MP Election 2023 : मप्र में 17 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले मतदाता को प्रभावित करने के लिए भाजपा के बड़े नेता मैदान में हैं , पार्टी के स्टार प्रचारक प्रचार के अंतिम दौर में पूरी ताकत झोंक रहे हैं, आज पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई बड़े नेता मप्र में हैं और पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट अपील कर रहे हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी आज छिंदवाडा जिले की विधानसभा सीट सौंसर पहुंचे, उन्होंने संबोधन की शुरुआत एक पुरानी बात से की , उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहाँ आता रहा हूँ, एक बार मैं यहाँ के प्रत्याशी नाना भाऊ और एक अन्य मित्र मुंडे के साथ आ रहा था सड़क पर एक मोटर साइकिल अपनी पत्नी को बैठाये हुए हमारी कार को ओवर टेक कर निकल गया और बार बार पीछे मुड़कर देख रहा था मेरे मित्रों के कहा कि गड़करी जी वो आपको देख रहा है तो मैंने कहा कि वो पीछे मुड़कर अपनी पत्नी को देख रहा है कहीं गिर तो नहीं गई, ऐसी सड़कें थी एमपी की लेकिन आज सड़कों ऐसी है जिसकी कल्पना भी नहीं की गई थी।

उन्होंने कहा अब नागपुर से सौंसर आने में केवल एक घंटा लगता है, नाना भाऊ ने यहाँ कुछ फोर लेन हाइवे मांगे है, बना दूंगा शर्त ये है इन्हें जिताकर विधानसभा पहुँचाओ, पहले ना बिजली थी ना पानी था रोजगार लेकिन आज सबकुछ है लेकिन आज नागपुर बदला है, सौंसर बदला है,मप्र बदला है और देश बदला है।

आप ठप्पे लगाते गए, गरीबी हटी नहीं कांग्रेस नेता अमीर हो गए 

कांग्रेस पर हमला करते हुए नितिन गड़करी ने कहा कि कांग्रेस ने नारा दिया था गरीबी हटाओ लेकिन क्या गरीबी हटी उल्टा गरीब हट गए, आप ठप्पे लगाते रहे, पहले बैल जोड़ी पर, फिर गाय बछड़े पर फिर हाथ के पंजे पर, पीढियां ख़त्म हो गई लेकिन गरीबी ख़त्म नहीं हुई उल्टा कांग्रेस के नेता उनके चेले चपाटे, चमचे अमीर होते चले गए।

जो काम कांग्रेस 60 साल में नहीं कर पाई वो भाजपा ने 10 साल में कर दिया 

आप देखो जो कम कांग्रेस ने 60 साल में नहीं किया वो भाजपा ने 10 साल में कर दिया इसलिए वोट देते समय ध्यान रखना है कि ये आपने भविष्य का वोट है ये न शिवराज का कमाल्नत का, ना  किसी पार्टी का वोट है ये आपके और मप्र के भविष्य का वोट है, मप्र में डबल इंजन की सरकार फिर बनाओगे तो सौंसर में ट्रिपल इंजन हो जायेगा क्योंकि तीसरा इंजन महाराष्ट्र का होगा इसलिए सही नेता , सही सरकार और सही लोग हो तस्वीर बदलने में देर नहीं लगती।

कांग्रेस में बेटों को पीएम सीएम बनाने की होड़, भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में बेटों की चिंता है सोनिया को राहुल की प्रियंका की , यहाँ कमलनाथ को अपने  बेटे की दिग्विजय को अपने बेटे की लेकिन भाजपा कार्यकर्ता की चिंता करती है, भाजपा में बेटा बेटी पीएम, सीएम नहीं बनते कार्यकर्ता बनता है , इसलिए भाजपा को जिताओ और कमल खिलाओ।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने निवाड़ी में आमसभा को संबोधित किया, उन्होंने कहा कि बहुत से लोग ऐसे है जो चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन उनकी जगह विधानसभा में नहीं जेल में है आप भेजेंगे ना , भाजपा नेता ने कहा कि हमारी सरकार गरीब कल्याण के लिए समर्पित है, महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है, किसान, बुजुर्ग सम्मान के लिए समर्पित है इन सभी का आशीर्वाद भाजपा को मिलता है और इस बार भी मिलना चाहिए ।

कांग्रेस , सपा,  बसपा सबकी जमानत जब्त करवा दो 

मौर्य ने कहा की कांग्रेस हार रही है इसलिए वो आपका ध्यान भटकना चाहती है  लेकिन आप सपा, बसपा और कांग्रेस की जमानत जब्त करवा दीजिये , तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है,  भाजपा प्रत्याशी अनिल जैन के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, ऐसा कोई वर्ग नहीं जिसके हित में भाजपा सरकार ने कार्य न किया हो। इसीलिए आप से अपील करने आया हूँ कि 17 नवंबर को भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल को वोट करें और भाजपा सरकार आप सभी के चौमुखी विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews