मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लेंगे सरकारी विभागों के कामकाज की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लेंगे सरकारी विभागों के कामकाज की समीक्षा बैठक

Mohan Yadav will take meeting : आज सीएम डॉ. मोहन यादव का एक विशेष कार्यक्रम है, जहां मुख्यमंत्री कई सरकारी विभागों के कामकाज का अपडेट लेने जा रहें है। जानकारी के अनुसार सीएम यादव ने आज सुबह 10.30 बजे वाणिज्यिक कर विभाग की बैठक का आयोजन किया है, जिसमें मुख्यमंत्री विभाग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे। सूचना के मुताबिक इसके बाद 11 बजे नर्मदा घाटी विकास विभाग की बैठक में भी सीएम यादव शामिल होंगे, जहां विभाग के प्रमुख योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी।

जनसंपर्क विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक :

सीएम यादव का दिन यहीं खत्म नहीं होगा, बल्कि सुबह 11.30 बजे जनसंपर्क विभाग के कामकाज की समीक्षा के लिए भी मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर में, सीएम यादव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे, जिसमें विभिन्न औद्योगिक योजनाओं और निवेश संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी।

खनिज साधन विभाग की बैठक:

इसके बाद सीएम यादव 12.30 बजे खनिज साधन विभाग की बैठक में करेंगे, जहां खनिज संप्रेषण और खनन से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी। सीएम यादव दोपहर 1 बजे बजट से संबंधित ब्रीफिंग के लिए आयेंगे, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के बजट और नीतियों पर चर्चा होगी। अब तक की जानकारी के मुताबिक, इस दौरान सीएम यादव की लगातार बैठकों में भाग लेने से सरकार के कई कामकाज में सुधार हो सकता है और राज्य को और बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाया जा सकता है।

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुबह से ही वाणिज्यिक कर विभाग, नर्मदा घाटी विकास विभाग, और जनसंपर्क विभाग के कामकाज का जायजा लेने का कार्यक्रम तय किया है। इसके बाद दोपहर में भी उनकी बैठकें जारी रहेंगी, जिनमें औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, खनिज साधन, और बजट से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews