मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई दौरा, कहा नुकसान की भरपाई सरकार करेगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई दौरा, कहा नुकसान की भरपाई सरकार करेगी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM shivraj singh chauhan) राजकीय विमान से आज बुधवार को ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमान तल पर पहुँचे। कुछ देर बाद वे हेलीकाप्टर से ग्वालियर और चंबल संभाग (Gwalior chambal division) के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई जायजा लेने के लिए रवाना हो गए, हवाई दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि नुकसान के आकलन के निर्देश भी दे दिए गए हैं,
जो भी आर्थिक क्षति होगी, उसकी भरपाई करने का काम सरकार करेगी किसी को चिंता करने की जरुरत नहीं हैं।

ये भी पढ़ें – LIVE: ग्वालियर-चंबल में रेस्क्यू जारी, बाढ़ में फंसे सैकड़ों लोग, VIDEO में देखें पल-पल का अपडेट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हवाई दौरे से वापस लौटेने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने दतिया शिवपुरी, श्योपुर जिले के ऊपर से जाते हुए बाढ़ के हालातों को देखा है, पार्वती , सिंध और कूनो नदी में पानी उतरा है लेकिन 48 घण्टे तक अभी भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है इसलिए अभी खातर टला नहीं है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार सेना, BSF, NDRF,SDRF, पुलिस, होमगार्ड रेस्क्यू ओपरेशानमें लगे हैं।  अब तक करीब 4000 लोगों को सुरक्षित निकला जा चुका है। सरकार की पहली प्राथमिकता सभी को सुरक्षित स्थान पर लाकर उनके रहने और खाने की व्यवस्था करना है। सरकार ने राहत कैम्पों में सभी तरह की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नुकसान हुआ है उसके आकलन के निर्देश मैंने दे दिए हैं जो भी आर्थिक क्षति हुई है उसकी भरपाई सरकार करेगी, किसी को चिंता करने की जरुरत नहीं हैं।  सरकार आपके साथ है। मौसम ख़राब होने के कारण चम्बल के क्षेत्रो में नहीं जा सका एक बार फिर आऊंगा और दौरा करूंगा।

ये भी पढ़ें – MP Weather Alert: मप्र में बाढ़ का कहर, 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

उधर जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर पहुंचे तो विमानतल पर संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना, आईजी चंबल सचिन अतुलकर, ग्वालियर कलेक्टर  कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, ग्वालियर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट करने  वालों  भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व विधायक  रामवरण सिंह गुर्जर, साडा के पूर्व अध्यक्ष  राकेश जादौन तथा  जय प्रकाश राजौरिया, जितेन्द्र सिंह गुर्जर, दीपक शर्मा व आशीष प्रताप सिंह राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल रहे ।

ये भी पढ़ें – Cabinet Meeting: शिवराज सरकार ने गुरुवार को बुलाई महत्वपूर्ण बैठक, इन विशेष मुद्दों पर होगी चर्चा

हवाई दौरे पर जाने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर संभाग के प्रशासन और एयरफोर्स हेलिकॉप्टर के पायलट से रेस्कयू ऑपेरशन के बारे में चर्चा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया और श्योपुर जिले के रिठौरा, मारकोनी , नरवर , पुल्हा, जातखेड़ा,पाली, कोटरा, भहरावदा,काली पहाड़ी, मेवाड़ा ज्वालापुर , जलपरी भितरवार सहित विभिन्न क्षेत्रों के हवाई दौरे पर रवाना हुए  ।

https://vimeo.com/582858249

https://vimeo.com/582915716

https://vimeo.com/582916136

https://vimeo.com/582916329

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews