एक्शन मोड में CM मोहन यादव, शिक्षा विभाग की योजनाओं पर मंथन, 6 विभागों की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज मंत्रालय में एक के बाद एक अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। सुबह 11 बजे शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ पहली बैठक हुई। ये सिलसिला शाम तक चलने वाला है।
CM Mohan Yadav

मुख्यमंत्री मोहन यादव को लगातार समीक्षा बैठक करते हुए अलग अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा करते देखा जा रहा है। वह हर विभाग की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और अधिकारियों से योजनाओं के कार्यान्वयन की जानकारी ले रहे हैं।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित अलग-अलग योजनाओं और उनके कार्य की गतिविधियों की समीक्षा की। बता दें कि आज सुबह 11 बजे से शुरू हुआ मुख्यमंत्री की बैठकों का यह सिलसिला देर शाम तक चलने वाला है। इस दौरान वो अलग अलग विभागों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की बैठक

खबरों के मुताबिक 21 मई यानी आज कम यादव ने केवल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही मीटिंग नहीं की है। वो 6 सरकारी विभागों के साथ बैठक करने वाले हैं। सुबह के सत्र में तीन विभागों के कामकाज की समीक्षा करने के बाद वो दोपहर बाद बचे हुए तीन विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

इन विभागों की करेंगे समीक्षा

कम यादव जल विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं उसमें स्कूल शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, परिवहन विभाग, पशुपालन विभाग, जनजातीय विभाग और लोक निर्माण विभाग शामिल है। बैठक के समय की बात करें तो स्कूल शिक्षा विभाग के साथ सुबह 11 बजे से 11:45 तक मंत्रालय में समीक्षा बैठक रखी गई। इसके बाद 12 से 12:45 तक परिवहन विभाग 1 बजे से 1:45 तक सहकारिता विभाग के साथ बैठक है। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक मुख्यमंत्री कुछ खास लोगों से मुलाकात करने वाले हैं। इसके बाद 3 बजे से बैठक का दौर फिर शुरू होगा। जिसमें पहले जनजातीय कार्य विभाग, 4 बजे पशुपालन विभाग और 5 बजे लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक रखी गई है।

महत्वपूर्ण योजनाओं पर हुई चर्चा

इन सभी विभागों की बैठकों में प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक में बच्चों की पढ़ाई और स्कूलों पर चर्चा की गई। इसी के साथ बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने और हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचने के लिए किन योजनाओं पर काम किया जा रहा है उसे बारे में भी बात हुई। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस तरह से हर विभाग के अधिकारियों से कम यादव उनके कामों के संबंध में जानकारी लेने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews