अयोध्या में सीएम शिवराज: राम लला के दर्शन किये, पीएम मोदी के लिए कही ये बड़ी बात

अयोध्या में सीएम शिवराज:  राम लला के दर्शन किये, पीएम मोदी के लिए कही ये बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  धार्मिक यात्रा पर निकले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) वाराणसी का प्रवास ख़त्म कर अयोध्या (CM Shivraj In Ayodhya) पहुंचे।  उन्होंने यहाँ राम लला (Ram Lala) के दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भव्य, दिव्य और अलौकिक मंदिर के निर्माण के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैं अभिनन्दन करता हूँ।

मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन दिवसीय प्रवास पर वाराणसी में थे यहाँ उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किये, काशी के कोतवाल के दर्शन किये और संकट मोचन मंदिर में बजरंगवली का आशीर्वाद लेकर मंदिर में पुजारियों और अन्य लोगों के साथ सीता-राम धुन गाई।

ये भी पढ़ें – शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अंतिम संस्कार भोपाल में होगा, कलेक्टर अविनाश लवानिया ने दी जानकारी 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ आज बुधवार सुबह वाराणसी से अयोध्या के लिए रवाना हो गए। अयोध्या पहुंचकर सीएम शिवराज ने रामलला के दर्शनकिये और आशीर्वाद लिया। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। खास बात ये है कि जिस समय सीएम शिवराज अयोध्या में थे उस समय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी वहां थे।

ये भी पढ़ें – MP को ‘प्रगति के हाइवे’ की सौगात, सिंधिया ने कहा धन्यवाद

मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की प्रशंसा करते हुए लिखा – अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य, दिव्य और अलौकिक मंदिर के निर्माण के स्वप्न को साकार करने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अभिनंदन करता हूं। प्रभु से यही प्रार्थना कि प्रधानमंत्री जी और सभी देशवासियों पर उनकी कृपा की अमृत वर्षा सर्वदा होती रहे। जय सियाराम!

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews