जिम संचालक की हत्या के लिए 20 लाख की सुपारी देने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार

जिम संचालक की हत्या के लिए 20 लाख की सुपारी देने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर की क्राइम ब्रांच (Gwalior Police) पुलिस ने 2 दिसंबर को हुई जिम संचालक  पप्पू राय की हत्या (Gym Owner Pappu Rai Murder) के मुख्य आरोपी कांग्रेस नेता ब्रजेश राय  को गिरफ्तार कर लिया है। ब्रजेश राय ने ही पप्पू राय की हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस इसकी जगह जगह तलाश कर रही थी इसी बीच आरोपी के भोपाल के होटल में छिपे होने की जानकारी मिली जिसके बाद ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने उसे भोपाल से गिरफ्तार कर लिया।

एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि हत्या के बाद से मुख्य आरोपी ब्रजेश राय फरार था। ग्वालियर की पुलिस उसे दिल्ली, लखनऊ सहित कई  स्थानों पर तलाश कर रही थी लेकिन वो हाथ नहीं आ रहा था, एसपी अमित सांघी को मुख्य आरोपी कांग्रेस नेता के भोपाल के एक होटल में छिपे होने की सूचना मिली, जिसके आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम को डीएसपी विजय भदौरिया के नेतृत्व में भेजा गया जिसने होटल पर दबिश देकर ब्रजेश राय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

ये भी पढ़ें – MP Board : 10वीं-12वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, परीक्षा तिथि में बदलाव, नई डेटशीट जारी

गौरतलब है कि जिम संचालक पप्पू राय की हत्या 2 दिसंबर को उस समय की गई थी जब वे आनंद नगर में अपने घर के बाहर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। हत्या शार्प शूटर्स ने नजदीक से की और फरार हो गए। घटना स्थल के पास से मिले  सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – मुरैना : दूध के लिए हुआ खूनी संघर्ष, 3 लोग हुए गंभीर रूप से घायल, दो को किया ग्वालियर रेफर

कहानी निकलकर सामने आई कि मृतक जिम संचालक ने मुख्य आरोपी ब्रजेश राय उसके परिजनों को कई बार अपमानित किया था जिसका बदला लेने के लिए ब्रजेश राय ने 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी। गिरफ़्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी कांग्रेस नेता ब्रजेश राय ने बताया कि वो घटना के बाद से नाम बदल बदल कर अलग अलग शहर में होटल में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को बहोड़ापुर थाने को सौंप दिया है। पुलिस अब आरोपी कांग्रेस नेता को रिमांड पर लेकर घटना के सम्बन्ध में विस्तार से पूछताछ करेगी।

[dgv_vimeo_video id=”659334585″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews