आंसू गैस दागने वाला देश का पहला ड्रोन बनकर तैयार, जानें खासियत

Tear Gas Drone

Tear Gas Drone : अब तक आपने कई तरह के ड्रोन देखे होंगे जो लोगों तक दवाइयां और सामान पहुंचाने का काम कर चुके हैं। वहीं कई ऐसे भी ड्रोन्स अब तक बनाए जा चुके हैं जो दंगा प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी करते हैं। लेकिन क्या आजतक अपने आंसू गैस के गोले दागने वाला ड्रोन देखा है? नहीं देखा होगा आज हम आपको एक ऐसे ही ड्रोन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बुरहानपुर जिले में बना कर तैयार किया गया है।

अब उस ड्रोन की मदद से आंसू गैस के गोले दागने का कार्य किया जा सकेगा। ये देश का पहला ऐसा अत्याधुनिक ड्रोन होगा। इसकी मदद से अतिक्रमणकारियों से लेकर दंगाई करने वालों पर एक इशारे में आंसू गैस के गोले दागे जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, मुंबई की कंपनी सोरिंग एरोटेक लिमिटेड से इस ड्रोन को जिला प्रशासन ने बाढ़ आपदा मद से बहु उद्देशीय उपयोग के लिए बनवा कर तैयार किया गया है।

जानें Tear Gas Drone की खासियत

खास बात ये है कि ड्रोन नाइट विजन और इंफ्रारेड के साथ उन लोगों की मदद करने में सबसे ज्यादा काम आएगा जो बाढ़ में फंसे हुए हो या फिर उन्हें दवा की जरुरत हो। बुधवार यानी आज के दिन ही सुबह कलेक्टर भव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा की मौजूदगी में इसका ट्रायल देखा गया। इसने सभी लक्ष्यों को पूरा किया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews