Dabra News : छ लाख तीस हजार रुपये की कच्ची शराब जब्त

Dabra News : छ लाख तीस हजार रुपये की कच्ची शराब जब्त

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश पर आबकारी विभाग और पुलिस की टीमें अवैध शराब माफिया केखिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं।  विभाग ने अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ अपना मुखबिर तंत्र मजबूत कर रखा है।

इसी क्रम में ग्वालियर जिले के डबरा में आबकारी विभाग और पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए छ लाख तीस हज़ार रुपय की कच्ची शराब और शराब बनाने की सामग्री जब्त की है।

ये भी पढ़ें – MP पंचायत चुनाव पर आई बड़ी अपडेट, निर्वाचन आयोग के सचिव ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

आबकारी उपनिरीक्षक आमीन खान के नेतृत्व में वृत भितरवार में कंजरों के डेरा चक मियांपुर में पुलिस और आबकारी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इसमें 650 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 10,000 किलो गुड लहान जब्त किया गया।  जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 6,30,000 रुपए आंकी गई है।

ये भी पढ़ें – 20 लाख की सुपारी देकर हुई थी जिम संचालक की हत्या, प्रॉपर्टी का विवाद आया सामने

आबकारी विभाग ने इस कार्रवाई में 4 प्रकरण कायम किए।  डबरा में अमरपुरा खेड़ी में कार्रवाई की गई जिसमें 2 पेटी देसी मदिरा प्लेन एवं एक पेटी देसी मदिरा मसाला जब्त की गई और एक व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण कायम किया गया। कार्रवाई में भितरवार एसडीओपी अभिनव बारंगे, थाना प्रभारी राजकुमारी परमार, आबकारी टीम से उप निरीक्षक मोनिका पाठक, निधि गुप्ता और सपना यादव आदि शामिल रहे ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews