Dabra : अपराधियों के हौसले बुलंद, बेपरवाह अधिकारी, लगातार हो रही वारदातें

Dabra : अपराधियों के हौसले बुलंद, बेपरवाह अधिकारी, लगातार हो रही वारदातें

डबरा, डेस्क रिपोर्ट। डबरा अनुभाग में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वह पुलिस को भी आंखें दिखाने से नहीं चूक रहे। ताजा मामला डबरा देहात थाने से मजह कुछ कदमों की दूरी पर चोरों ने दो ऑटोमोबाइल शोरूम को अपना निशाना बना लिया। चोर छत के रास्ते से घुसे और नगदी सहित सामान समेट ले गए।

मंडी इंस्पेक्टर के घर पर चोरों ने बोला धावा, लाखों के जेवरातों पर किया हांथ साफ

आपको बता दें कि डबरा देहात थाने के सामने ही हीरो कंपनी एवं आइशर ट्रैक्टर की एजेंसी है, जहां पर बीती रात चोर छत के रास्ते से घुसे और पैसों व सामान पर हाथ साफ कर गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। गौर करने वाली बात यह है कि पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई की बात कर रहा है पर डबरा सर्किल में अपराध है कि थमने का नाम नहीं ले रहे। शहर में लगभग रोज ही चोरी की घटनाएं होने लगी है और चेन स्नेचिंग की वारदातें भी कई बार हो चुकी है। और तो और अवैध हथियारों का कारोबार भी यहां बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है लेकिन किसी अधिकारी ने अब तक कोई भी ठोस कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा है।

अभी कुछ दिन पहले ही पिछोर क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें युवा अवैध हथियारों का प्रयोग करते दिख रहे थे। पहचान के बाद भी किसी ने उन्हें पकड़ने की कोशिश नहीं की। थाने से कुछ कदम की दूरी पर हुई इस घटना ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों के मन से अब पुलिस का खौफ निकल चुका है, यही कारण है कि वे अब पुलिस को खुलेआम चुनौती देते दिख रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”637574887″]

[dgv_vimeo_video id=”637575234″]

[dgv_vimeo_video id=”637575400″]

[dgv_vimeo_video id=”637575571″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews